Homeworld press“हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ: आध्यात्मिक जागरण, नारी सशक्तिकरण और युगनिर्माण...

“हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ: आध्यात्मिक जागरण, नारी सशक्तिकरण और युगनिर्माण का विराट समागम 9 से 12 दिसंबर तक।


महेश्वर जायसवाल। जैजैपुर (जिला सक्ती, छ.ग.)। विकासखण्ड जैजैपुर के हसौद में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 9 दिसंबर 2025 से होने जा रहा है। यह अनूठा आयोजन नारी सशक्तिकरण वर्ष, अखण्डदीप तथा परम वंदनीय माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व श्रृंखला में आयोजित किया जा रहा है।
आदि शक्ति मां गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव और परम वंदनीया माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में हो रहा यह महायज्ञ आत्म-संयम, दान, परमार्थ और संवेदना को जीवन में उतारकर शरीर, मन व आत्मा को ईश्वरीय उद्देश्यों के लिए समर्पित करने का संदेश देगा।

विश्व कल्याण के संकल्प के साथ आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होकर श्रेय, सौभाग्य एवं अक्षय पुण्य की प्राप्ति का आह्वान किया गया है।


⭐ कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ व आकर्षण

📅 09 दिसंबर 2025

प्रातः 10.00 बजे – मंगल कलश यात्रा

सायं 03.00 बजे – संगीत प्रवचन

📅 10 दिसंबर 2025

प्रातः 09.00 – 01.00 बजे – देवपूजन, गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार

दोप. 02.00 – 03.00 बजे – विचार संगोष्ठी

दोप. 03.00 – 07.00 बजे – संगीत प्रवचन

रात्रि 08.00 – 09.00 बजे – सांस्कृतिक कार्यक्रम

📅 11 दिसंबर 2025 (विशेष कार्यक्रम)

प्रातः 09.00 – 01.00 बजे – गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार

दोप. 02.00 – 03.00 बजे – विचार संगोष्ठी

दोप. 03.00 – 07.00 बजे – संगीत प्रवचन एवं दीप महायज्ञ

मुख्य अतिथि: श्रद्धेय डॉ. चिन्मय पण्डया जी

📅 12 दिसंबर 2025

प्रातः 09.00 बजे से – गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार

दोपहर 12.00 बजे – समापन व बिदाई


🌟 आयोजन के विशेष आकर्षण

  1. भव्य प्रदर्शनी
  2. आधे मूल्य पर साहित्य विक्रय
  3. विशाल 251 कुण्डीय यज्ञशाला
  4. प्रतिदिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम
  5. विचार मंच में विद्वानों का विशेष उद्बोधन
  6. सभी संस्कार निःशुल्क
  7. शांतिकुंज हरिद्वार के पुरोहितों द्वारा यज्ञ संचालन व प्रवचन
  8. प्रतिदिन भोजन भंडारा
  9. अतिथियों के लिए आवासीय व्यवस्था

संपर्क:
9630201900, 7000388008, 7898590101, 9131236393, 9131848318
स्थानीय संयोजक: कृष्णा कलमी, मालखरौदा (9755954989)


🌿 यज्ञ के लाभ

प्रकृति के अनियमित चक्रों को संतुलित करने में सहायक

कई शारीरिक बीमारियों पर सकारात्मक प्रभाव

प्रदूषण नियंत्रण में मददगार

सात्विक वातावरण का निर्माण, जो आध्यात्मिक उन्नति में उपयोगी


अखिल विश्व गायत्री परिवार (छ.ग.) की ओर से सभी श्रद्धालुओं को इस आध्यात्मिक महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर युग परिवर्तन के इस पुण्य अभियान का सहभागी बनने का विनम्र आमंत्रण।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
89 %
4.6kmh
93 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular