Homeword pressसंयुक्त टीम ने बिचौलिए से 287 बोरी अवैध धान सहित 110 नग...

संयुक्त टीम ने बिचौलिए से 287 बोरी अवैध धान सहित 110 नग नये बरदाना किया जब्त

सुरेश कुमार मिरी । बलौदाबाजार,8 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कोचिये और बिचौलिए पर कड़ी निगरानी की जा रही है। सोमवार को राजस्व अनुभाग भाटापारा, सिमगा एवं पलारी में बिचौलिए से 287 बोरी अवैध धान एवं 110 नग बारदाना जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभाग भाटापारा में राजस्व एवं खाद्य की संयुक्त टीम ने ग्राम खैरी आर के फुटकर व्यवसायियों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें रमेश किराना के द्वारा बिना लाइसेंस नवीनीकरण किए अवैध रूप से 50 कट्टा धान खरीद कर जमा किया था। जिसे जब्त कर सचिव ग्राम पंचायत खैरी आर को सुपुर्द किया गया।

सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम में बनसांकरा धान खरीदी समिति अध्यक्ष सुनील नायक एवं पुरुषोत्तम नायक के गोदाम से समिति के नए बारदाने में रखे गए क्रमशः 40 बोरे, 20 बोरे धान तथा लगभग 110 नए खाली बारदाने को जब्त कर सहकारी समिति चौरेंगा (चंदेरी) को सुपुर्द किया।.इसी तरह एसडीएम पलारी, नायब तहसीलदार एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गुमा निवासी कृष्णा वर्मा से 177 बोरी अवैध धान जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
87 %
2.4kmh
53 %
Tue
32 °
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular