HomeUncategorizedस्काउट गाइड के विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिला मुख्य...

स्काउट गाइड के विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव जी एवं राज्य मुख्यालय आयुक्त श्री के आर कश्यप जी

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा
राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा जी, राज्य सचिव श्री जितेंद्र साहू जी के दिशानिर्देश पर तथा जिला मुख्य आयुक्त डॉ अजय राव जी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त डॉ संजय गुहे जी के मार्गदर्शन में द्वितीय सोपान जांच शिविर का आयोजन शा. प्री मैटिक अनुसूचित जाति बालक/बालिका छात्रावास गिरौदपुरी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक किया गया। जिसका विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन जिला संघ बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला मुख्य आयुक्त डॉ अजय राव जी, राज्य मुख्यालय आयुक्त श्री के आर कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष श्री पीयूष मिश्रा, जिला सचिव डॉ जगदीश कुमार साहू, जिला संगठन आयुक्त श्री सूरज कसर जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय संघ कसडोल से श्री अरविन्द कुमार ध्रुव शिक्षा अधिकारी कसडोल, अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, सदस्य श्री के आर कैवर्त्य जी, श्री आर एस चौहान, स्थानीय संघ कसडोल उपाध्यक्ष जगन्नाथ केसरवानी, श्री एम डी मानिकपुरी जी, आर एन साहू, पुरुषोत्तम लाल पटेल, श्यामलाल लाल नवरत्न,उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला संघ बलौदाबाजार-भाटापारा के मुख्य आयुक्त डॉ अजय राव एवं राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट श्री के आर कश्यप जी एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री पीयूष मिश्रा जी भी प्रतिभागियों के बीच पहुँचे थे। सर्वप्रथम पधारे समस्त सम्माननीय अतिथियों का स्काउटिंग परम्परा के अनुसार स्कार्फ एवं बुके देकर अभिनन्दन किया गया। ततपश्चात अतिथियों ने आशीर्वचन उद्बोधन में अपना अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उक्त शिविर में 81 स्काउट, 92 गाइड 08 स्टॉफ, 12 प्रभारी शिक्षक, 12 सर्विस, 3 रसोइया सहित 206 लोगों की सहभागिता रही। कैम्प फायर में प्रतिभागियों द्वारा कर्मा, ददरिया, पंथी, भांगड़ा, राउत नाचा का जीवंत प्रस्तुतिकरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में शिविर संचालक श्री संतोष देवांगन, श्रीमती सरस्वती देवांगन, सहायक शिविर संचालक श्री जे आर बारले, बुधराम घृतलहरे, राजेन्द्र दास मानिकपुरी,
श्री बसंत कुमार कोसले, सुश्री रामेश्वरी साहू, संगीता पुरेना जी का विशिष्ट योगदान रहा। जिला मीडिया प्रभारी मुरीत श्रीवास का रिपोर्ट

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
89 %
4.6kmh
93 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular