HomeUncategorizedफिल्ड पर योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता से हो - कलेक्टर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,पीएम आवास निर्माण...

फिल्ड पर योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता से हो – कलेक्टर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर तकनीकी सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

महेश्वर जायसवाल,,। फिल्ड पर योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता से हो – कलेक्टर,,पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर तकनीकी सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश,,,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

बलौदाबाजार, 6 नवम्बर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और फिल्ड पर योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिये। इस दौरान पीएम आवास निर्माण में कम प्रगति पर कसडोल विकासखंड के दो तकनीकी साहयकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सभी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सकती है। सभी अधिकारी -कर्मचारी गंभीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन करें, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2024 -25 में 48114 आवास लक्ष्य के विरुद्ध 42650 आवास स्वीकृत हुए है उन सभी आवासो को मार्च 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ वनांचलों में आवास निर्माण हेतु ईंट, रेत, गिट्टी, सीमेंट, सेट्रिंग प्लेट इत्यादि की व्यवस्था कराए। उन्होंने कहा कि यदि आवास मित्र काम नहीं कर रहे तो रोजगार साहयकों को जिम्मेदारी दें ताकि आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाई जा सके। जिन हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी हो गई है उनके आवास एक सप्ताह में प्रारम्भ कराएं।

कलेक्टर ने मनरेगा के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य सृजन कर रोजगार उपलब्ध कराएं। अमृत सरोवर का निर्माण तय मानदंडो के अनुसार कराएं। उन्होने ग्राम पंचायत कार्यालय संचालन हेतु पीड़ीएस भवन एवं पीडीएस गोदाम निर्माण के प्रस्ताव भेजने कहा। इसीतरह एनआरएलएम के तहत समूह की महिलाओं के आजीविका सृजन हेतु सीमेंट प्लांट परिसर में उत्पादों के विक्रय स्टॉल लगाने के निर्देश दिये। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में घर -घर कचरा कलेक्शन आदि की समीक्षा की।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित जनपद सीईओ, पीओ मनरेगा, तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular