Homeword pressसोनाखान कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर230 से अधिक ग्रामीणों और छात्रों ने उठाया...

सोनाखान कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर230 से अधिक ग्रामीणों और छात्रों ने उठाया निःशुल्क जांच का लाभ


दिले राम सेन। सोनाखान। शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि सोनाखान स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस (YRC) इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुश्री गायत्री बरिहा, जनपद सदस्य श्रीमती सुंदर बाई बरिहा, शहीद वंशज श्री राजेन्द्र दीवान तथा प्रभारी सरपंच श्री गजानन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की।
शिविर का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी लोक-मंत्र —
“अपन शरीर के हालात ल जानना, बीमारी के पहिली पहचान करना, अऊ स्वस्थ जिये के तरीका सीखना”
को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
233 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 233 लोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श किया गया, जिसमें—
आयुर्वेदिक उपचार एवं काढ़ा वितरण:
90 लाभार्थी — डॉ. पूजा वर्मा (गिरोधपुरी)
सामान्य रोग जांच:
73 लाभार्थी — डॉ. विजय तिवारी (संजीवनी हॉस्पिटल)
नेत्र परीक्षण:
42 लाभार्थी — संजीवनी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम
दंत परीक्षण एवं परामर्श:
28 लाभार्थी — डॉ. अंजनी रत्नाकर (गंगा हॉस्पिटल)
सामूहिक प्रयास से सफल आयोजन
यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रूपचंद जोशी के मार्गदर्शन में, कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार साहू एवं श्री निर्वेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर को सफल बनाने में डॉ. दीन दयाल जायसवाल, डॉ. शांति कुमार, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
76 %
5.5kmh
100 %
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
31 °

Most Popular