Homeword pressसेमराडीह में भाजपा की बैठक संपन्न: 'मोदी सरकार के 12 साल' पर...

सेमराडीह में भाजपा की बैठक संपन्न: ‘मोदी सरकार के 12 साल’ पर चर्चा, दिवंगत नेता महेतरू साहू को दी श्रद्धांजलि

दिले राम सेन।बलौदा बाजार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल बलौदा बाजार ग्रामीण की मासिक बैठक ग्राम सेमराडीह में गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस बैठक में केंद्र की लोक-कल्याणकारी योजनाओं, आगामी संगठनात्मक कार्यों और देश के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के अंत में वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय महेतरू राम साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मोदी सरकार के 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यों पर मंथन

​बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ‘मोदी जी के 12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री श्री शिव कटरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों की नीतियों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उन्होंने सनातन धर्म के प्रति सरलता, सहज कार्यों और देश को वैश्विक पटल पर अग्रणी दिशा में ले जाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री कटरिया ने पश्चिम बंगाल के चुनावों और वहां आम जनमानस के बीच भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास व प्रेम पर भी विशेष प्रकाश डाला।

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

​बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा एक संगठन आधारित पारिवारिक पृष्ठभूमि का दल है। सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाने और उन्हें लाभ दिलाने के लिए समर्पण भाव से कार्य करना होगा।

​इस महत्वपूर्ण बैठक को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री रविशंकर वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री डोमन लाल वर्मा और जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री दिनेश साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन महामंत्री श्री विष्णु साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन बूथ अध्यक्ष श्री चेतन वर्मा द्वारा किया गया।

वरिष्ठ नेता स्वर्गीय महेतरू साहू को दी गई श्रद्धांजलि

​बैठक के समापन से पूर्व, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन साहू के दादा, रेवाराम साहू के पूजनीय पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय महेतरू राम साहू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित:

​बैठक में संगठन के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • वरिष्ठ पदाधिकारी: रेवाराम साहू (जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ), चितत्रेखा साहू (जिला मंत्री भाजपा), लक्ष्मीकांत वर्मा (मंडल उपाध्यक्ष), गुलपत ध्रुव (मंडल उपाध्यक्ष)।
  • प्रमुख कार्यकर्ता व सदस्य: सेवक राम साहू, गंगा दास मधुकर, आशाराम वर्मा, कीर्ति वर्मा, भागीरथी वर्मा, दीपक टिकरिहा, भारती साहू, बहादुर साहू, रेखा वर्मा, हरिशंकर यदु, प्यारेलाल साहू, रविकांत वर्मा, दिना कन्नौजे, सोनऊ साहू, रामचरण ध्रुव, भोलेश्वर वर्मा, टिकेश्वर सेन, यशवंत वर्मा, राजू बिजोरा, मोहन साहू, बृजलाल यादव, मुरारी वर्मा, रूपेश कश्यप, वीरेंद्र बघेल, उमाशंकर बघेल, उदल ध्रुव, आत्माराम साहू, विश्वनाथ मानिकपुरी।
  • महिला मोर्चा व मातृशक्ति: पंचवटी, सुनीता वर्मा, रत्ना बघेल, साहू निरूपा ध्रुव, कौशल्या साहू, लक्ष्मी यादव, सलिता वर्मा, कैलाश वर्मा, गिरजा गुरु, सावित्री वर्मा, शतरूपा वर्मा, दुलारी साहू, ललित साहू, धीरज ध्रुव, उमा वर्मा, रेणुका वर्मा, शाहदरा वर्मा, रंजन और डेमिन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
40.1 ° C
40.1 °
40.1 °
20 %
2.9kmh
38 %
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
43 °
Tue
44 °
Wed
44 °

Most Popular