रायपुर/ऑनलाइन।सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच, छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक ऑनलाइन बैठक 09 दिसंबर 2025 को गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश भर से जुड़े सदस्यों ने समाज उत्थान को लेकर कई बड़े निर्णय लिए। बैठक का संचालन और मार्गदर्शन मंच के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद सेन द्वारा किया गया।

बैठक में प्रदेश सचिव लोकनाथ सेन, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सेन, उपकोषाध्यक्ष हीरा श्रीवास, रायपुर जिलाध्यक्ष प्रिंस सेन, बालोद जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमेंद्र कौशिक, कोरबा के राजेश्वर श्रीवास, जांजगीर के राहुल श्रीवास, धमतरी के प्रीतम सेन, कोंडागांव के ओम सेन, शुभाशिस श्रीवास, अरुण श्रीवास समेत विभिन्न जिलों से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
1) वैवाहिक मंच और बायोडाटा व्यवस्था में बड़ा सुधार
बैठक में समाज के वैवाहिक मंच की कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया। नए निर्णयों में—
✔ युवक-युवती के बायोडाटा अब अलग-अलग PDF में जारी होंगे।
✔ तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर वर्ग के लिए अलग PDF तैयार की जाएगी।
✔ बायोडाटा तभी प्रकाशित किया जाएगा जब परिजन अनुमति दें।
✔ अविवाहित लड़के-लड़की का सीधा मोबाइल नंबर शामिल नहीं होगा, केवल घर के वरिष्ठ सदस्य का नंबर ही दिया जाएगा।
✔ फोटो स्पष्ट, सामने से और बिना एडिटिंग के होगा।
✔ सभी वैवाहिक ग्रुप एडमिन को मुख्य एडमिन ग्रुप में जोड़कर सहयोगी मॉडल पर कार्य किया जाएगा।
यह व्यवस्था समाज के लिए सुरक्षा, गोपनीयता और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
2) समाजिक रक्तदाता सूची — अब हर जिले में तैयार होगी “रक्तवीर” डायरेक्टरी
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज में उपलब्ध सभी रक्तदाताओं की विस्तृत सूची जिलेवार तैयार कर प्रकाशित की जाएगी।
सूची में शामिल होगा—
- रक्तदाता का फोटो
- नाम और पिता का नाम
- अब तक किए गए रक्तदानों की संख्या
- ब्लड ग्रुप
- जिला व पूरा पता
- संपर्क नंबर
इसके अलावा प्रत्येक जिले का रक्तदान प्रभारी और जिला हेल्पलाइन नंबर अलग से जारी किए जाएंगे।
समाज की यह पहल आपात स्थितियों में जीवन बचाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
3) शिक्षा एवं रोजगार मार्गदर्शन ग्रुप — युवाओं के लिए विशाल प्लेटफॉर्म
रोजगार और शिक्षा को समाज के विकास की रीढ़ बताते हुए मंच ने एक बड़े प्रोजेक्ट पर सहमति दी।
✔ हर जिले से ऐसे व्यक्तियों का चयन होगा जो रोजगार, सरकारी-निजी नौकरियां, कॉलेज-स्कूल, कौशल प्रशिक्षण आदि की जानकारी उपलब्ध कराएँगे।
✔ सभी जिलों के प्रतिनिधियों को मिलाकर “रोजगार-शिक्षा एडमिन पैनल” का गठन किया जाएगा।
✔ चयनित 1-2 सदस्य राज्य स्तर के सभी रोजगार ग्रुपों में जानकारी समय पर साझा करेंगे।
यह पहल समाज के युवाओं के लिए रोजगार और करियर के अवसरों को अत्यंत आसान बनाएगी।
4) सामाजिक धरोहर — अब ‘सामाजिक दर्पण’ बनेगा समाज का डिजिटल अभिलेख
सामाजिक धरोहर से जुड़े सदस्यों और समाज सेवकों की उपलब्धियों को संरक्षित रखने के लिए एक बड़ा और बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।
✔ हर माह ‘सामाजिक दर्पण’ नाम से एक विशेष PDF जारी होगी।
✔ इसमें शामिल किया जाएगा—
- प्रतिभावान बच्चों की सूची
- रक्तदाताओं की सूची
- समाजिक रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का उल्लेख
- कर्मचारी-अधिकारी डायरेक्टरी
- विधिक क्षेत्र में कार्यरत समाजजनों की सूची
यह “सामाजिक दर्पण” समाज की पहचान, गौरव और इतिहास को डिजिटल रूप में संरक्षित करेगा।
ऑनलाइन बैठक पूरी तरह सफल रही और सेन संगवारी समाज के विभिन्न जिलों के सदस्यों ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि—
“समाज की एकता, सुरक्षा, सहयोग और विकास को नई दिशा देने के लिए हर स्तर पर सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।”
यह बैठक समाज के संगठनात्मक सुधार, डिजिटल प्रणाली और पारदर्शिता की दिशा में मील का पत्थर साबित होने जा रही है।



