Homeword pressसहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति व क्रमोन्नति की मांग को लेकर ज्ञापन...

सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति व क्रमोन्नति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

दिले राम सेन ।बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बलौदाबाजार की ओर से सहायक शिक्षकों की लंबित एवं ज्वलंत मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कसडोल विधानसभा के माननीय विधायक श्री संदीप साहू जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि श्री योगेश बंजारे जी को सौंपा गया। फेडरेशन ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने तथा क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही वर्तमान में चल रहे शीतकालीन/प्रश्नकाल सत्र में इन मुद्दों को विधानसभा में उठाने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मुरीत श्रीवास ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर शिक्षकों की वेतन विसंगति और क्रमोन्नति की समस्या दूर करने का वादा किया था, लेकिन सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने को हैं और अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षक आज भी मोदी की गारंटी के तहत अपने अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से शिक्षकों से किया गया वादा शीघ्र पूरा करने की मांग की।

फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रविंद्र राठौर के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में आगामी 17 जनवरी 2026 को रायपुर स्थित तूता मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर सरकार का ध्यानाकर्षण किया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले समय में इसे लेकर ऐतिहासिक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन भेंट वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्री मुरीत श्रीवास के साथ कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेंद्र पैकरा, नारी शक्ति की प्रतिनिधियां तथा फेडरेशन की पूरी टीम उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
89 %
4.6kmh
93 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular