Homeword pressसड़क सुरक्षा से ही जीवन रक्षा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवन में...

सड़क सुरक्षा से ही जीवन रक्षा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवन में यातायात जागरूकता रैली छात्र एवं छात्रों द्वारा संपन्न

दिले राम सेन। लवन/बलौदाबाजार: “नजर हटी, दुर्घटना घटी” और “सुरक्षा के साथ समझौता, दुर्घटनाओं को न्योता” जैसे नारों के साथ आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवन में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में लवन थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित चलने के गुर सिखाए।
दुपहिया वाहन चालकों के लिए कड़े निर्देश
थाना प्रभारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों में 28 प्रतिशत संख्या दुपहिया वाहन चालकों की होती है। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया:
हेलमेट अनिवार्य: सदैव बी.एस.आई. (BSI) स्वीकृत हेलमेट पहनें और पीछे बैठने वाली सवारी को भी हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करें।
क्या न करें: वाहन को टेढ़ा-मेढ़ा (जिग-जैग) न चलाएं, मोबाइल का उपयोग न करें और तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) से बचें।
अल्पायु चालक: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि जानलेवा भी है।
चार पहिया वाहनों के लिए सुरक्षा मानक
चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्यता और निर्धारित गति सीमा (कार-50 किमी/घंटा, ट्रक-40 किमी/घंटा) का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, 12 साल से कम उम्र के बच्चों को अगली सीट पर न बैठाने की सलाह दी गई।
शराब पीकर वाहन चलाना यानी मौत को दावत
जागरूकता अभियान में नशे के विरुद्ध सख्त संदेश दिया गया। थाना प्रभारी ने वैज्ञानिक तथ्य साझा करते हुए बताया कि शराब मस्तिष्क की कार्यक्षमता को धीमा कर देती है, जिससे व्यक्ति दूरी और गति का सही आकलन नहीं कर पाता। यह स्थिति किसी भी बड़ी दुर्घटना का मुख्य कारण बनती है।
‘गुड सेमेरिटन’ (नेक मददगार) बनने की अपील
यातायात पुलिस बलौदाबाजार ने आम जनता और विद्यार्थियों से अपील की है कि यदि सड़क पर कोई घायल दिखे, तो बिना डरे उसे अस्पताल पहुँचाएँ। शासन के नियमों के अनुसार, मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिसिया कार्रवाई से परेशान नहीं किया जाएगा।
“जिंदगी बेशकीमती है, इसे लापरवाही में न गंवाएं। खुशहाल जीवन अपनाना है, तो सुरक्षा नियमों को जीवन का हिस्सा बनाना होगा।”
— थाना प्रभारी, लवन
इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली छात्रों ने शपथ ली कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करेंगे और अपने परिवारजनों को भी जागरूक करेंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
28 %
5.4kmh
53 %
Sat
37 °
Sun
40 °
Mon
42 °
Tue
44 °
Wed
45 °

Most Popular