Homeword pressवेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर मुखर हुए सहायक शिक्षक; 17...

वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर मुखर हुए सहायक शिक्षक; 17 जनवरी को बलौदाबाजार में बड़ा प्रदर्शन

दिले राम सेन। बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक सर्किट हाउस बलौदाबाजार में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष मुरीत श्रीवास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और प्रांतीय पदाधिकारियों ने हुंकार भरते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

प्रमुख मांगें और रणनीति

​बैठक में सहायक शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • वेतन विसंगति का निराकरण: लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति को दूर करना।
  • क्रमोन्नति: पदोन्नति के अभाव में समयबद्ध क्रमोन्नति की मांग।
  • TET अनिवार्यता में शिथिलता: पुराने शिक्षकों के लिए नियमों में ढील देने की वकालत।
  • VSK App का विरोध: निजी मोबाइल में विभागीय ऐप (VSK) डाउनलोड करने के आदेश का कड़ा विरोध।

​इन मांगों को लेकर फेडरेशन 17 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित करेगा।

DEO कार्यालय के घेराव की चेतावनी

​जिला अध्यक्ष मुरीत श्रीवास ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति और परीक्षा अनुमति (सत्र 2024-25) जैसे स्थानीय मुद्दों पर कई बार चर्चा की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

​”हमने जिला शिक्षा अधिकारी को पुनः ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह का समय दिया है। यदि 12 जनवरी 2026 तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो शिक्षक समुदाय DEO कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।”

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

​इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला संयोजक संजय कुमार यादव सहित ब्लॉक अध्यक्ष संत कुमार साहू (बलौदाबाजार), कोदूराम देवांगन (भाटापारा), गणेश राम साहू (सिमगा), राजेंद्र पैकरा (कसडोल), और लोचन बांधे (पलारी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
72 %
5.2kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular