Homeword pressरायपुर में पहली बार “कैरा वैन फेस्ट” का आयोजन, छत्तीसगढ़ पर्यटन को...

रायपुर में पहली बार “कैरा वैन फेस्ट” का आयोजन, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

दिले राम सेन । रायपुर | 22 दिसंबर 2025 छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजधानी रायपुर में पहली बार “कैरा वैन फेस्ट – A Short Journey into the Heart of Chhattisgarh” का आयोजन किया जा रहा है। यह अनूठा फेस्ट 22 दिसंबर 2025 को अरन्यम्म रिसॉर्ट, माना बस्ती, माना टूटा रोड, रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रायोजन में तथा ओवरलैंडर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है।

शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस फेस्टिवल में देशभर से विशेष रूप से डिज़ाइन की गई कैरा वैन आकर्षण का केंद्र रहेंगी। एडवेंचर, नेचर और स्थानीय संस्कृति के संगम को दर्शाता यह आयोजन छत्तीसगढ़ को कैरा वैन टूरिज्म, कैंपिंग और एक्सपीरिएंशियल ट्रैवल के नए हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

फेस्टिवल में आगंतुकों के लिए नाइट कैंपिंग, स्टारगेज़िंग, बॉलीवुड म्यूजिक और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का विशेष अनुभव उपलब्ध रहेगा, जो इसे युवाओं और ट्रैवल प्रेमियों के लिए बेहद आकर्षक बनाता है।

आयोजक नवीन तलवार ने बताया कि यह फेस्ट खास तौर पर युवाओं, ट्रैवल एंथूजियास्ट्स, कैरा वैन और ओवरलैंडिंग कम्युनिटी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, ताकि लोग छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और सांस्कृतिक विविधता को एक नए नजरिए से अनुभव कर सकें।

यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है, हालांकि इसमें भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। आयोजन का संचालन एनएम इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। अरन्यम्म रिसॉर्ट इस आयोजन का हॉस्पिटैलिटी पार्टनर है, जबकि ईईएमएसी (Event & Entertainment Management Association of Chhattisgarh) द्वारा इसे विशेष समर्थन प्रदान किया गया है।

आयोजकों ने रायपुर एवं आसपास के नागरिकों, ट्रैवल ब्लॉगर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और एडवेंचर प्रेमियों से अपील की है कि वे इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनें और छत्तीसगढ़ के “दिल” की इस छोटी लेकिन यादगार यात्रा का अनुभव लें।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु संपर्क करें:
📞 +91 88275-36363

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
96 %
2.9kmh
51 %
Fri
23 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular