
जिले में स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा
बलौदाबाजार
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बलौदाबाजार-भाटापारा के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 28 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 10:00 बजे कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार के स्काउट-गाइड कक्ष में जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव एवं एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त (स्काउट) एस. के. गेंदले की अध्यक्षता में आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, राज्य गीत, एवं प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर एवं बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
बैठक में राज्य उपाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी जी, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव जी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री रामाधार पटेल जी, जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती वंदना तिवारी जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री पीयूष मिश्रा जी, राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) श्री के. आर. कश्यप जी, राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) एवं जिला सचिव डॉ. जगदीश “हीरा” साहू, जिला संघ सदस्य श्री रामखिलावन वर्मा जी, संयुक्त जिला सचिव श्रीमती कीर्ति वर्मा, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री सूरज कसार, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सुश्री नेहा उपाध्याय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री मनीष बघेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती रजनीकला पाटकर सहित विभिन्न पदाधिकारी, विकासखण्ड सचिव एवं स्काउटर-गाइडर उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर चर्चा की गई
तृतीय सोपान/रोवर-रेजर जांच शिविर की समीक्षा।
राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेजर जांच शिविर की समीक्षा।
02 अक्टूबर गांधी जयंती कार्यक्रम की तैयारी एवं आयोजन पर चर्चा।
बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन पर चर्चा।
जिला रैली के आयोजन एवं तैयारियों पर चर्चा।
अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जिला मुख्य आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से विचार-विमर्श किए गए।
प्रमुख पदाधिकारियों ने उदबोधन में अपनी बात रखी जिसमें
राज्य उपाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी जी ने अपने उद्बोधन में संगठन की गतिविधियों को जिले के प्रत्येक विकासखंड तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
इसके पश्चात जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव ने कहा कि जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं स्काउटर-गाइडर मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिले में आने वाले समय में अनेक नई-नई गतिविधियों का आयोजन सभी के सहयोग एवं सहभागिता से किया जाना है, जिससे अधिक से अधिक स्काउट्स, गाइड्स एवं रोवर-रेंजर को स्काउटिंग-गाइडिंग से जोड़ा जा सके।
कार्यवाहक अध्यक्ष श्री रामाधार पटेल जी ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया
श्रीमती वंदना तिवारी ने अपने उद्बोधन में स्काउट-गाइड गतिविधियों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास से जोड़ते हुए प्रशिक्षण एवं विभिन्न आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से टीम भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
श्री खोड़स राम कश्यप ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की बेहतर तैयारी एवं संचालन के लिए आपसी समन्वय को आवश्यक बताते हुए सभी विकासखंडों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
श्री राम खिलावन वर्मा ने स्काउट-गाइड के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में कार्य करने की बात कही।
जिला सचिव डॉ. जगदीश “हीरा” साहू ने वार्षिक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा सभी विकासखंडों में गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने पर जोर दिया।
जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री सूरज कसार ने प्रशिक्षण एवं जांच शिविरों की तैयारियों तथा स्काउट गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी रखी।
बैठक में कोषाध्यक्ष श्री पीयूष मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन की आगामी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं जिला स्तर पर होने वाले आयोजनों को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
सुश्री नेहा उपाध्याय का विदाई समारोह
बैठक के दौरान जिला आयुक्त (गाइड) सुश्री नेहा उपाध्याय जी के विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्काउट-गाइड परिवार के सदस्यों ने उनके द्वारा संगठन के लिए किए गए कार्यों एवं योगदान की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह का वातावरण भावुक एवं आत्मीय रहा।श्री ईनुराम वर्मा जी( LT स्काउट) ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आगामी समय में स्पेशल कोर्स होना प्रत्येक बेसिक स्काउटर गाइडर को जरूरी होगा और दामाखेड़ा भाटापारा बलौदा बाजार में राज्यस्तरीय शिविर लगेंगे जिससे जिले का मान गौरवान्वित होगा ,बैठक में श्री चुड़ामणी वर्मा (विकासखंड सचिव, बलौदाबाजार), श्री श्रवण कुमार सिंगरौल (विकासखंड सचिव, भाटापारा), श्री संजीव कुमार पटेल (विकासखंड सचिव, पलारी), श्री धनेश्वर प्रसाद वर्मा (विकासखंड सचिव, सिमगा), श्री जे. आर. बारले (विकासखंड सचिव, कसडोल), जिला मीडिया प्रभारी श्री खिलेश साहू, देवेंद्र साहू, सुश्री आरती सार्वा, श्रीमती माधुरी श्रीवास, सुश्री रामेश्वरी साहू, श्रीमती चेतना वर्मा, श्री गंगाराम वर्मा, श्री राजेन्द्र दास मानिकपुरी, श्री ईश्वर साहू, श्री अजय उपाध्याय, श्री भरत साहूजीत, श्री बुधराम घृतलहरे, श्री कीर्तन मानिकपुरी, श्री वसंत कोसले, श्री कोमल सिंह ठाकुर, श्री योमेश साहू एवं श्रीमती सरस्वती देवांगन, सर्विस रोवर देवेंद्र साहू, टिकेश साहू एवं संदीप यादव सहित अन्य स्काउटर गाइडर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता, आपसी समन्वय एवं सहयोग की अपील की गई।आभार प्रदर्शन श्रीमती कीर्ति वर्मा संयुक्त जिला सचिव द्वारा किया गया अंत में राष्टगान के साथ बैठक का समापन किया गया।



