Homeword press“दो बूंद जिंदगी” के साथ राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान,,,,22 एवं 23...

“दो बूंद जिंदगी” के साथ राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान,,,,22 एवं 23 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा मॉप-अप दिवस

महेश्वर जायसवाल। बलौदाबाजार, 21 दिसंबर 2025/राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण शुभारंभ जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में किया गया। अभियान की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन द्वारा नवजात एवं शिशुओं को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर की गई।

इस अवसर पर अशोक जैन ने कहा कि “दो बूंद जिंदगी” हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे, यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में अभिभावकों ने बच्चों को पोलियो बूथों तक लाकर जागरूकता और जनसहभागिता का परिचय दिया।अभियान का संचालन जिले कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के निर्देशन में किया जा रहा है

अभियान के प्रथम दिवस बच्चों को पोलियो बूथों पर दवा पिलाई गई जबकि 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को मॉप-अप दिवस के रूप में घर-घर भ्रमण कर शेष बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।जिले में कुल 180681 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें विकासखण्ड बलौदाबाजार में 41821, भाटापारा में 34045, कसडोल में 36455, पलारी में 33858 तथा सिमगा में 34502 बच्चे शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular