Homeword pressअयोध्या की पावन माटी से पधारीं पूज्य दीदी देवी चंद्रकला जी की...

अयोध्या की पावन माटी से पधारीं पूज्य दीदी देवी चंद्रकला जी की वाणी से धन्य हुआ बलौदाबाजार‘भरत चरित्र’ सुन भाव-विभोर हुआ श्रद्धालुओं का जनसैलाब


दिले राम सेन।बलौदाबाजार।धर्मधानी बलौदाबाजार का दशहरा मैदान इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और भावनाओं के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है। स्वर्गीय श्री सोनचंद वर्मा स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य श्रीराम कथा में अयोध्या धाम से पधारीं परम पूज्या दीदी देवी चंद्रकला जी की ओजस्वी और भावप्रवण वाणी से पूरा नगर राममय हो उठा है। कथा श्रवण हेतु प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
प्रशासनिक व राजनीतिक नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति
कथा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री माननीय टंकराम वर्मा जी ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ जिले के कलेक्टर श्री दीपक सोनी (IAS), जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी इस भक्तिमय आयोजन में सम्मिलित हुए और प्रभु श्रीराम की कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
माता जानकी के बाल स्वरूप मंदिर हेतु भूमि दान का महासंकल्प
कथा के माध्यम से ‘श्री सिया जू वात्सल्य सेवा संस्थान’ द्वारा अयोध्या धाम में माता जानकी के बाल स्वरूप के भव्य मंदिर निर्माण का महासंकल्प लिया गया है। दीदी देवी चंद्रकला जी ने बताया कि इस पुनीत कार्य के लिए ₹501 प्रति स्क्वायर फीट की दर से भूमि दान का प्रावधान रखा गया है। न्यूनतम राशि के माध्यम से कोई भी श्रद्धालु माता जानकी के दिव्य धाम निर्माण में सहभागी बन सकता है।
‘भरत चरित्र’ ने किया श्रद्धालुओं को भाव-विभोर
कथा के छठवें दिन दीदी जी ने ‘भरत चरित्र’ का अत्यंत मार्मिक और सूक्ष्म वर्णन प्रस्तुत किया। उन्होंने भरत जी के त्याग, निष्काम सेवा और भ्रातृ-प्रेम को आदर्श बताते हुए कहा कि भरत का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा—
“जिस प्रकार अयोध्या में प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं, उसी प्रकार अब माता सीता के बाल स्वरूप का भी दिव्य धाम निर्मित होना चाहिए।”
इस भावपूर्ण प्रसंग ने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं और पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।
अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आदरणीय पुष्पराज वर्मा जी (बड़े भैया) के कुशल प्रबंधन की सर्वत्र सराहना हुई। श्रद्धालुओं ने पूर्ण अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण किया, जिससे आयोजन की गरिमा और भव्यता और भी बढ़ गई।
 विशेष सूचना
यदि आप अपने क्षेत्र में श्रीराम कथा का आयोजन करवाना चाहते हैं अथवा माता जानकी मंदिर निर्माण हेतु भूमि दान करना चाहते हैं, तो मुख्य सेवा केंद्र के मोबाइल नंबर 82526 26685 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
बलौदाबाजार में चल रही यह श्रीराम कथा न केवल धार्मिक चेतना को जागृत कर रही है, बल्कि समाज को त्याग, सेवा और समर्पण के मूल्यों से भी जोड़ रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
95 %
3.2kmh
63 %
Fri
24 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular