Homeword pressइंडस पब्लिक स्कूल, दीपका में राज्य मुख्य आयुक्त का दौराराष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी...

इंडस पब्लिक स्कूल, दीपका में राज्य मुख्य आयुक्त का दौराराष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

दिले राम सेन। कोरबा। मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने मंगलवार को कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र स्थित इंडस पब्लिक स्कूल का भ्रमण किया। इस अवसर पर स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार और राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी के आयोजन को लेकर सार्थक चर्चा की गई।

दौरे के दौरान एसीबी इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक (एडमीन) कैप्टन श्री ए.के. सिंह के साथ जम्बूरी के सफल आयोजन, सहभागिता और संभावित सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा-भावना को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

विद्यालय आगमन पर प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने राज्य मुख्य आयुक्त श्री खालसा का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राज्य मुख्य आयुक्त ने स्कूल परिसर में आंवला का पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त के साथ उनके सहयोगी श्री संदीप कटारिया, जिला मुख्य आयुक्त श्री मोहम्मद सादिक शेख सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने स्काउट-गाइड आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

— लोकनाथ सेन
जिला मीडिया प्रभारी

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
89 %
4.6kmh
93 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular