
दिले राम सेन।कसडोल, 24 अक्टूबर 2025 ,,छत्तीसगढ़ सहायक सीवीशिक्षक समग्र शिक्षक ब्लॉक इकाई कसडोल में आज लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित समयानुसार आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान केवल भाई राजेन्द्र कुमार पैकरा ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
उनके विरोध में किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण, निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव आयोग द्वारा राजेन्द्र कुमार पैकरा को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया।
राजेन्द्र कुमार पैकरा के निर्विरोध चयन पर कसडोल ब्लॉक के सभी शिक्षक साथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह परिणाम संगठन की एकता, समर्पण और पारदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है।
नई जिम्मेदारी संभालते हुए श्री पैकरा ने कहा कि वे संगठन की अखंडता, एकता और शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कसडोल संगठन को एकता और विश्वास के इस नए अध्याय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!



