HomeUncategorizedकसडोल से बड़ी खबर: राजेन्द्र कुमार पैकरा निर्विरोध बने सहायक शिक्षक समग्र...

कसडोल से बड़ी खबर: राजेन्द्र कुमार पैकरा निर्विरोध बने सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष

दिले राम सेन । कसडोल, 24 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई कसडोल में आज लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित समयानुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान केवल राजेन्द्र कुमार पैकरा ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव आयोग द्वारा राजेन्द्र कुमार पैकरा को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया।

राजेन्द्र कुमार पैकरा के निर्विरोध चयन पर कसडोल ब्लॉक के सभी शिक्षक साथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

जिला अध्यक्ष मुरीत श्रीवास ने उत्साहपूर्वक घोषणा करते हुए कहा कि –

“यह परिणाम हमारे संगठन की एकता, समर्पण और पारदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है। कसडोल फेडरेशन हमेशा से एक परिवार की तरह रहा है। हम सभी आपसी सहयोग और प्रेम के अटूट बंधन में जुड़े हैं।”

नई जिम्मेदारी संभालते हुए श्री राजेन्द्र कुमार पैकरा ने कहा कि वे संगठन की अखंडता, एकता और शिक्षकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

कसडोल संगठन को एकता और विश्वास के इस नए अध्याय के लिए सभी ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

आज के इस कार्यक्रम में प्रांतीय संयुक्त सचिव संजय कुमार यादव, जिलाध्यक्ष मुरीत श्रीवास, तुलसी चरण जायसवाल, सुनील कुमार चेलक, राजेन्द्र कुमार कंवर, जीवन लाल यादव, लखेश्वर साहू, सम्मे लाल साहू, सुनील कुमार साहू सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
27 %
3.5kmh
96 %
Fri
35 °
Sat
41 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
44 °

Most Popular