HomeUncategorizedसमाजिक बदलाव की नींव हैं रचनात्मक कार्य: मोना सेन

समाजिक बदलाव की नींव हैं रचनात्मक कार्य: मोना सेन

फिल्म विकास निगम अध्यक्ष ने किया ‘सेन संगवारी समाजिक उत्थान मंच’ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

दिले राम सेन। रायपुर | छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने आज ‘सेन संगवारी समाजिक उत्थान मंच’ के वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का गरिमामय विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद तबके के लिए सेन संगवारी द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी हैं।

समिति को दी बधाई और सहयोग का आश्वासन

​कैलेंडर विमोचन के दौरान सुश्री मोना सेन ने समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “छोटी-छोटी शुरुआत ही बड़े सामाजिक बदलाव की नींव होती है। सेन संगवारी आज अपने रचनात्मक कार्यों के कारण पूरे प्रदेश में एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है।” उन्होंने भविष्य में मंच के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं के लिए हरसंभव मदद और सहयोग का आश्वासन भी दिया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति

​कार्यक्रम की शुरुआत में सेन संगवारी के पदाधिकारियों ने सुश्री मोना सेन को फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष बनने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मंच के प्रदेश संरक्षक श्री मुलेश्वर श्रीवास और रायपुर जिला संयोजक श्री विजय सेन ने उन्हें कैलेंडर की प्रति भेंट की और संस्था के परिचय के साथ-साथ अब तक किए गए कार्यों का विवरण साझा किया।

​मंच के प्रदेश सचिव लोकनाथ सेन ने संस्था की आगामी कार्ययोजनाओं और सामाजिक कल्याण के रोडमैप की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

​विमोचन के इस अवसर पर मुख्य रूप से:

  • मुलेश्वर श्रीवास (प्रदेश संरक्षक)
  • विजय सेन (रायपुर जिला संयोजक)
  • लोकनाथ सेन (प्रदेश सचिव)
  • नागेश सेन (प्रदेश सह सचिव)
  • प्रीतपाल सिंह सेन (प्रदेश कोषाध्यक्ष)
  • हीरा लाल श्रीवास (उपकोषाध्यक्ष)
  • प्रिंस सेन (रायपुर महानगर संयोजक)
  • लेखराम सेन (अभनपुर परिक्षेत्र अध्यक्ष) एवं साधुराम भारद्वाज (बालोद) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
84 %
4.3kmh
99 %
Sat
26 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular