Homeword pressफर्जी दस्तावेजों के सहारे 50 लाख की जमीन ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के सहारे 50 लाख की जमीन ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार


दिले राम सेन। गरियाबंद/रायपुर। जमीन बिक्री के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बड़ी धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमीन का सौदा किया और पीड़ित से करीब 50 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले जमीन से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार किए, फिर स्वयं को वैध मालिक अथवा अधिकृत व्यक्ति बताकर जमीन बिक्री का झांसा दिया। योजनाबद्ध तरीके से सौदा तय कर रकम प्राप्त करने के बाद धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
जनार्दन नेताम (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम झरगांव, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद, वर्तमान पता—फ्लैट नंबर 43, एस.एस. प्लाजा, जैनम विहार कॉलोनी के सामने, लालपुर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर।
रमन लाल नादिया (उम्र 42 वर्ष), निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर।
सुनील अग्रवाल (उम्र 49 वर्ष), निवासी नांदघाट, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में और भी अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने पूर्व में भी इस तरह की अन्य वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जमीन या संपत्ति से जुड़े किसी भी सौदे से पहले दस्तावेजों की विधिवत जांच कराएं और संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचना

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
23.6 ° C
23.6 °
23.6 °
95 %
3.9kmh
83 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular