Homeword pressग्राम पिसीद में गुरु बाबा घासीदास जयंती का एकदिवसीय भव्य पंथी समारोह...

ग्राम पिसीद में गुरु बाबा घासीदास जयंती का एकदिवसीय भव्य पंथी समारोह 5 जनवरी को


हेमदास मानिकपुरी। कसडोल  प्रातः स्मरणीय, विश्व वंदनीय, सतनाम पंथ के प्रवर्तक संतशिरोमणि परम पूज्य गुरु बाबा घासीदास जी की असीम कृपा से ग्राम पिसीद (विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एकदिवसीय गुरु पर्व जयंती (पंथी) समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 05 जनवरी 2026, सोमवार को श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के साथ सम्पन्न होगा।
आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कलश यात्रा एवं पालो चढ़ावा के साथ किया जाएगा, वहीं सायं 4 बजे से पंथी कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें पंथी पार्टियों द्वारा सतनाम दर्शन, सामाजिक संदेश एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
इस गरिमामयी आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में श्री बालेश्वर वैष्णव जी (सरपंच, ग्राम पंचायत देवरीकला) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कार्तिक बंजारे जी (सरपंच, ग्राम पंचायत पिसीद) करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री देवनाथ पटेल जी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत पिसीद) की उपस्थिति रहेगी।
आयोजन समिति में अध्यक्ष विद्यासागर टोन्डे, उपाध्यक्ष आल्हा बंजारे, कोषाध्यक्ष अशोक टोन्डे, सचिव कन्हैया लाल टोन्डे एवं सहसचिव संतोष बंजारे सहित अनेक समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवरतन बंजारे, जितेन्द्र टोन्डे, गंगाराम टोन्डे, ईश्वर बघेल, विजय कुमार टोन्डे, दिलीप टोन्डे, पवन टोन्डे, अजय टोन्डे, राजकुमार टोन्डे, अजीत टोन्डे, चैतराम टोन्डे, शिवचरण घृतलहरे, हिमाचल टोन्डे, रमहैया टोन्डे, चदराम बंजारे, मोतीलाल संतोष बंजारे, उद्दल बंजारे, डिगेश्वर बंजारे, पगलूराम बंजारे, घनश्याम खांडेकर, भोजराम बंजारे सहित समस्त ग्रामवासी पिसीद का सराहनीय सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने समस्त पंथी पार्टियों, श्रद्धालुओं एवं श्रोतागण से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु बाबा घासीदास जी के संदेश—“मनखे-मनखे एक समान”—को आत्मसात करने की अपील की है।
संपर्क: 97531 36778
विनीत: समस्त सतनामी समाज, ग्राम पिसीद
(रवि स्टेशनरी मार्ट, कसडोल)

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
23.6 ° C
23.6 °
23.6 °
95 %
3.9kmh
83 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular