Homeword pressसक्ति: सर्व सेन/श्रीवास समाज की त्रैमासिक बैठक मालखरौदा में संपन्न, सामाजिक एकजुटता...

सक्ति: सर्व सेन/श्रीवास समाज की त्रैमासिक बैठक मालखरौदा में संपन्न, सामाजिक एकजुटता और विकास पर बनी रणनीति

दिले राम सेन। मालखरौदा (सक्ति) | सर्व सेन/श्रीवास (नाई) समाज जिला सक्ति की महत्वपूर्ण त्रैमासिक सह-समीक्षा बैठक कल बीरभाठा, मालखरौदा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। जिला पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण के तीन माह पश्चात आयोजित इस बैठक में समाज के सुदृढ़ीकरण, मंदिर निर्माण और आगामी भव्य आयोजनों को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

संत शिरोमणि सेन जी महाराज के पूजन से हुई शुरुआत

​कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और संत सेन जी महाराज के जीवन दर्शन तथा समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया।

जैजेपुर सैलून संघ अध्यक्ष सूरज श्रीवास का हुआ सम्मान

​बैठक में जैजेपुर सैलून संघ के अध्यक्ष सूरज श्रीवास को समाज के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी और सामाजिक भवन निर्माण में विशेष योगदान के लिए साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने सराहना की।

आगामी कार्ययोजना: शिक्षा, स्वरोजगार और संगठन विस्तार

​बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई:

  • सदस्यता अभियान: पूरे जिले में रसीद बुक के माध्यम से व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
  • सशक्तिकरण: छात्रों की शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर सहमति बनी।
  • कौशल विकास: जिला स्तर पर सैलून कार्य के आधुनिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अप्रैल में मनेगी भव्य सेन जयंती, तुर्रीधाम में बनेगा मंदिर

​जिला अध्यक्ष इंदर सिंह श्रीवास ने बैठक में दो प्रमुख एजेंडे रखे:

  1. भव्य सेन जयंती: अप्रैल माह में जिला स्तरीय भव्य आयोजन होगा, जिसमें जिलेभर से युवा रैली के रूप में शामिल होंगे।
  2. निर्माण कार्य: ऐतिहासिक स्थल तुर्रीधाम में सेन जी महाराज के मंदिर निर्माण और सक्ति जिला मुख्यालय में सामाजिक भवन निर्माण हेतु जमीन व अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं पर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

​बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष इंदर सिंह श्रीवास, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन, जिला उपाध्यक्ष खिलावन श्रीवास, सालिक राम श्रीवास (अध्यक्ष, कर्मचारी प्रकोष्ठ), भगवती श्रीवास (उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), भूनेश्वर श्रीवास (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), राजू श्रीवास (मीडिया प्रभारी), राकेश श्रीवास (सक्ति अध्यक्ष), परमानंद श्रीवास, निर्मल श्रीवास, कृष्णा श्रीवास और योगिता श्रीवास सहित जिले भर से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष इंदर श्रीवास ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
34.7 ° C
34.7 °
34.7 °
35 %
0.9kmh
62 %
Sat
40 °
Sun
41 °
Mon
42 °
Tue
44 °
Wed
45 °

Most Popular