Homeword pressअर्जुनी एवं लटूवा ग्राम पंचायत को भवन उन्नयन हेतु मिली स्वीकृति, कैबिनेट...

अर्जुनी एवं लटूवा ग्राम पंचायत को भवन उन्नयन हेतु मिली स्वीकृति, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का भाजपा मंडल ने जताया आभार


दिले राम सेन। बलौदा बाजार। भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार ग्रामीण मंडल अंतर्गत क्षेत्र के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य संपन्न हुआ है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के रामायण कथा वाचन एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं हेतु भोजन भंडारे के लिए उपयोग में आने वाले भवन के उन्नयन हेतु अर्जुनी ग्राम पंचायत को 7 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं लटूवा ग्राम पंचायत में धोबी (कन्नौजे) समाज के सामाजिक भवन के निर्माण/उन्नयन हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार ग्रामीण मंडल के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, समाज प्रमुखों एवं ग्रामवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
भाजपा मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष श्री रविशंकर वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी सदैव क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उनके प्रयासों से ग्राम पंचायतों को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है, जिससे ग्रामीणों को धार्मिक, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह स्वीकृति न केवल आधारभूत संरचना के विकास को गति देगी, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। भाजपा संगठन मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
40.1 ° C
40.1 °
40.1 °
20 %
2.9kmh
38 %
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
43 °
Tue
44 °
Wed
44 °

Most Popular