Homeword pressअटल जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि: ईशान वैष्णव ने अटल विचारधारा को बताया...

अटल जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि: ईशान वैष्णव ने अटल विचारधारा को बताया जनसेवा का मार्गदर्शक

बलौदा बाजार। पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान साहित्यकार स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत बलौदाबाजार के सभापति एवं जनपद पंचायत बलौदाबाजार के पूर्व उपाध्यक्ष श्री ईशान वैष्णव ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी की विचारधारा, राष्ट्रभक्ति और साहित्यिक चेतना को आज की राजनीति के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।
अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविताओं की पंक्तियों को उद्धृत करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि अटल जी का राष्ट्रवाद किसी पर प्रभुत्व जमाने का नहीं, बल्कि मानव हृदय को जीतने का राष्ट्रवाद था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अटल जी ने सदैव आत्मसंयम, सहिष्णुता और नैतिक राजनीति का संदेश दिया, जो आज के समय में और भी अधिक आवश्यक है।
श्री वैष्णव ने कहा,
“राजनीति में बहुत कम ऐसे बुद्धिजीवी नेता देखने को मिलते हैं, जिन्होंने विचार, व्यवहार और व्यक्तित्व—तीनों स्तरों पर देश को दिशा दी हो। अटल बिहारी वाजपेयी जी हम जैसे युवाओं के लिए आदर्श हैं, जो शिक्षा के साथ राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानते हैं।”
उन्होंने अटल जी को निडर, राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत और साहित्यप्रेमी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि देश की राजनीति की दिशा और दशा बदलने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। अटल जी ने राजनीति को संवाद, संवेदना और सहमति की ऊँचाई दी।
कार्यक्रम के अंत में श्री ईशान वैष्णव ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि उनके विचार सदैव जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
जय श्रीराम।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
63 %
7.3kmh
87 %
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular