Homeword pressमेडिकल कैशलेस के संस्थापक सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से...

मेडिकल कैशलेस के संस्थापक सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात कार्यक्रम हेतु दिया आमंत्रणजल्द हो सकती है मेडिकल कैशलेस की घोषणा मंत्रियों ने दिया आश्वासन


दिले राम सेन। आज छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर एवं संरक्षक राकेश सिंह कोषाध्यक्ष विजय कोचंद्र की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल जी से मिलकर उन्हें आगामी कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया गया। एवं जल्द से जल्द मेडिकल कैशलेस लागू करने हेतु निवेदन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा की छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी एवं उनके परिवार के लिए छत्तीसगढ़ शासन की ओर से बहुत जल्द उपहार स्वरूप मेडिकल कैशलेस देने की प्रक्रिया की जा रही है छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारी एवं उनके परिवार हमारे प्रथम प्राथमिकता है आप सभी निश्चिंत रहें बहुत ही जल अन्य राज्यों की तरह उससे बेहतर मेडिकल कैशलेस लागू जाएगा,। आज की इस मुलाकात में संगठन के संस्थापक सदस्यों के द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भी मुलाकात कर मेडिकल कैशलेस लागू करने की गुहार लगाई और उनसे मुलाकात कर कर्मचारियों को सुविधा के बारे में उन्हें अवगत कराया उन्हें बताया गया कि कर्मचारियों के इलाज हेतु या उनके परिवार के सदस्यों के इलाज हेतु कभी-कभी ऐसी परिस्थितियों बन जाती है कि कर्मचारियों को अपनी जमा पूंजी, बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए जोड़ी गई राशि को खर्चे पर करना पड़ता है कभी-कभी तो कर्मचारियों के साथ यह है स्थिति बन जाती है की उन्हें साहूकार से कर्ज में राशि लेनी पड़ती है शासन के द्वारा मेडिकल रीइंबर्समेंट की जो व्यवस्था की गई है उसमें भी कर्मचारी को 7% से ज्यादा राशि प्राप्त नहीं होती कभी-कभी बड़े अस्पताल में इलाज करने के कारण यह राशि प्राप्त भी नहीं होती जिस कारण कर्मचारी मानसिक रूप से बहुत परेशान हो जाता है अन्य सब व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए महोदय से मेडिकल कैशलेस लागू करने हेतु निवेदन किया गया उक्त बातों को जानने के बाद उपमुख्यमंत्री ने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द छत्तीसगढ़ शासन छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारी एवं उनके परिवार को मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ के नेतृत्व में यह सुविधा लागू करेगी। तीसरी मुलाकात के दौर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी के गैर मौजूदगी के कारण उनके सहायक को ज्ञापन सोपा गया आज के उक्त मुलाकात के दौर में संगठन की ओर से संगठन के संस्थापक सदस्य विजय को चंद्र संभागी प्रभारी समीर टंडन और कृषिकांत धृतलहरें उपस्थित ।उक्त् जानकारी बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष लोकनाथ सेन द्वारा प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular