Homeword pressविलंबित निर्माण कार्यों को आगामी 31मार्च तक पूर्ण कराएं -कलेक्टर,,,,समग्र शिक्षा अंतर्गत...

विलंबित निर्माण कार्यों को आगामी 31मार्च तक पूर्ण कराएं -कलेक्टर,,,,समग्र शिक्षा अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

महेश्वर जायसवाल। बलौदाबाजार, 24 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को समग्र शिक्षा अंतर्गत वर्ष 2015-16 से वर्ष 2024-25 तक स्वीकृत निर्माण कार्यों यथा पीएमश्री शालाओं में स्वीकृत निर्माण कार्यों, समग्र शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) एवं बिग्स तथा स्कूल शिक्षा विभाग के स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन एजेन्सियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने लंबित निर्माण कार्यों को आगामी 31 मार्च तक पूर्ण कराने तथा जिन पंचायतों द्वारा कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है उन्हें नये कार्य स्वीकृत नहीं करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने वर्तमान में पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र मयवांछित दस्तावेज एक माह के भीतर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,संबंधित नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पंचायत द्वारा कराये जा अपूर्ण निर्माण कार्यों को एक माह के भीतर पूर्ण कराते हुये पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने निर्देशित किया। इसके साथ ही पूर्व में पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र मयवांछित दस्तावेज समस्त क्रियान्वयन एजेन्सियों लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, क्रेडा,जनपद पंचायत, नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पंचायत को जनवरी 2026 तक उपलब्ध कराने निर्देश दिए।

बैठक में जिला मिशन समन्वयक नरेन्द्र वर्मा, डीईओ कार्यालय से के.के गुप्ता, एपीसी समग्र शिक्षा खिलावन वर्मा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, क्रेडा, जिले के सभी सीईओ जनपद पंचायत, बीआरसी समग्र शिक्षा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
63 %
7.3kmh
87 %
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular