Homeword pressकसडोल में पहली बार बाबा गुरु घासीदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा और...

कसडोल में पहली बार बाबा गुरु घासीदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा और राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन


कसडोल। परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर कसडोल नगर में ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होने जा रहा है। सतनाम युवा मंच कसडोल के तत्वाधान में आगामी 27 दिसंबर, शनिवार को नगर के इतिहास में पहली बार भव्य शोभायात्रा एवं राज्य स्तरीय खड़ी पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे मां कर्मा माता चौक, हाड़हापारा से होगा। यह यात्रा बलार चौक, अजगर चौक, डॉ. कन्हैया लाल शर्मा चौक, बाजार चौक और गायत्री चौक होते हुए बाबा गुरु घासीदास चौक पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के पश्चात शाम 5 बजे शोभायात्रा का समापन होगा।
पूजा-अर्चना के बाद शाम 6 बजे से कसडोल नगर के दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय खड़ी पंथी नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पंथी नृत्य दलों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपये रखा गया है। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पंथी नृत्य दलों को आयोजकों द्वारा 3,100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
सतनाम युवा मंच कसडोल के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस संबंध में स्थानीय विश्राम गृह, कसडोल में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रमुख रूप से विनोद बंजारे, डेविड साय, टेनिशन टंडन, प्रदीप डहरिया, हेमंत बघेल, मनीष महिलांगे, कमलेश महिलांगे, सुरेश मिरि, जीताराम नवरंगे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा गुरु घासीदास जी के संदेशों को आत्मसात करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
96 %
2.9kmh
51 %
Fri
23 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular