Homeword pressछ.ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कामबंद-कलमबंद आंदोलन को सर्व सेन/श्रीवास (नाई) समाज...

छ.ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कामबंद-कलमबंद आंदोलन को सर्व सेन/श्रीवास (नाई) समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ ने दिया समर्थ

दिले राम सेन। छ.ग. प्रान्त सर्व सेन/श्रीवास (नई) समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के, द्वारा छ.ग. अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के 29, 30, 31 दिसम्बर 2025 को होने वाले कामबंद-कलमबंद आंदोलन को पत्र जारी करते हुए समर्थन दिया गया है। सर्व सेन/श्रीवास (नाई) समाज, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन एवं प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सेन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा शासकीय सेवकों को केन्द्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता, जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्तों के एरियर्स को जी.पी.एफ. खातों में समायोजित करने, लिपिकों-सहायक शिक्षकों सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति को दूर करने, अर्जित अवकाष के नगदीकरण को 300 दिन करने, चार स्तरीय समयमान-वेतनमान लागु करने, कैषलेष चिकित्सा सुविधा लागु करने तथा प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सम्पूर्ण लाभ देने सहित 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में दिनांक 29.12.2025 से 31.12.2025 तक घोषित कलमबंद-कामबंद आन्दोलन किया जा रहा है। शासन द्वारा कर्मचारियों से किए गए वादों की अनदेखी के विरोध में यह आंदोलन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आह्वान किया गया है कि वे भी सामूहिक अवकाश लेकर जिले, ब्लाक, तहसील स्तर की रैली एवं धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर फेडरेशन के जायज मांगों का समर्थन एवं कर्मचारी- अधिकारी एकता का परिचय देवें। प्रकोष्ठ के द्वारा सर्व सेन/श्रीवास (नाई) समाज के सभी कर्मचारी-अधिकारियों से आह्वान किया गया है कि आंदोलन में सम्मिलित होकर, एकजुट होकर कर्मचारी-अधिकारी के मांगों के समर्थन कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ट, छ.ग. प्रान्त सेन/श्रीवास (नाई) समाज की ओर से एक मजबूत और संदेश प्रदान कर एकजूटता का परिचय देवें।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
93 %
0.6kmh
100 %
Wed
22 °
Thu
22 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
28 °

Most Popular