HomeUncategorizedअब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन,,,,धान खरीदी को आसान बनाने राज्य...

अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन,,,,धान खरीदी को आसान बनाने राज्य सरकार का बड़ा फैसला, टोकन सिस्टम से समय की बंदिश खत्म


महेश्वर जायसवाल। बलौदाबाजार, 13 दिसंबर 2025/ प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने धान विक्रय प्रक्रिया को और अधिक सरल व किसान-हितैषी बना दिया है। अब तूहर टोकन ऐप 24×7 उपलब्ध रहेगा, जिससे किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। अब टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी।

राज्य सरकार के इस निर्णय से किसानों को धान विक्रय की बेहतर योजना बनाने का अवसर मिलेगा, साथ ही टोकन के लिए लगने वाली भीड़ और तकनीकी दबाव से भी राहत मिलेगी। किसान अब 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए पहले से टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

लघु किसानों को विशेष राहत

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। ऐसे किसान अब 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन ले सकेंगे। यह निर्णय लघु और सीमांत किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सहकारी समितियों की सीमा में ही जारी होंगे टोकन

यह स्पष्ट किया गया है कि टोकन प्रत्येक सहकारी समिति को आबंटित निर्धारित सीमा के अंतर्गत ही जारी किए जाएंगे। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर किसी भी असुविधा से बचें।

मुख्यमंत्री का बयान

“किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तूहर टोकन ऐप को 24×7 खोलने और समय की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय इसी सोच का परिणाम है। अब किसान बिना किसी दबाव के, अपनी सुविधा अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों के लिए टोकन की अतिरिक्त समय सीमा किसानों को वास्तविक राहत देगी। राज्य सरकार किसान हित में हर संभव कदम उठाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन,

जिससे धान विक्रय प्रक्रिया होगी और अधिक सरल, पारदर्शी एवं किसान-अनुकूल।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
39.2 ° C
39.2 °
39.2 °
24 %
2.8kmh
24 %
Sat
40 °
Sun
41 °
Mon
43 °
Tue
43 °
Wed
44 °

Most Popular