Homeword pressआदिवासी अधिकारों की आवाज़ दिल्ली तक,,,वोट चोर गाड़ी छोड़ो कार्यक्रम में आदिवासी...

आदिवासी अधिकारों की आवाज़ दिल्ली तक,,,वोट चोर गाड़ी छोड़ो कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस की सशक्त भागीदारी


दिले राम सेन।बलौदा बाजार। डॉ. विशाल ध्रुव, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, के नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बलौदा बाजार से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा माननीय श्री जनक राम ध्रुव जी, प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं विधायक बिंद्रानवागढ़, के निर्देशानुसार की गई।

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित “वोट चोर गाड़ी छोड़ो” कार्यक्रम के अंतर्गत, आदिवासी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौंपा जाएगा।

डॉ. विशाल ध्रुव ने बताया कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और आदिवासी समाज के अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि आदिवासी कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें भारी उत्साह और प्रतिबद्धता देखने को मिली। यह यात्रा आदिवासी समाज की एकता, जागरूकता और राजनीतिक सहभागिता का प्रतीक है।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
87 %
2.4kmh
53 %
Tue
32 °
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular