Homeword pressधान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक निलंबित एवं बारदाना...

धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक निलंबित एवं बारदाना प्रभारी बर्खास्त,6 समिति प्रबंधक को नोटिस जारी

महेश्वर जायसवाल । बलौदाबाजार, 12 दिसम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी नीति 2025-26 में दिये गये निर्देशों की अवहेलना कर मनमानी पूर्वक उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी कार्य हेतु प्राप्त नये जूट बारदाना को नियम विरूद्ध कृषको को धान खरीद के पूर्व ही दिये जाने एवं धान खरीदी कार्य में उदासिनता एवं लापरवाही बरतने के कारण प्रभारी समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है वहीं बारदाना प्रभारी (दैनिक कर्मचारी) को सेवा से बर्खास्त किया गया है। साथ ही संस्था के प्राधिकृत अधिकारी को को जारी किया गया है।इसके साथ है धान आवक गेट पास में कृषकों का फोटो अपलोड नहीं करने, रकबा समर्पण कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 समिति प्रबंधक एवं 1 कम्प्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सिमगा अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बनसांकरा में शासन के महत्वपूर्ण धान खरीदी कार्य में उदासी नता एवं लापरवाही बरतने के कारण प्रभारी समिति प्रबंधक शसतीष कुमार महिलांग को उप आयुक्त सहकारिता के द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 55(1) के उपबंधो के अधीन जारी कर्मचारी सेवानियम 2018 के नियम क्रमांक 17(1) निलंबित किया गया है एवं बारदाना प्रभारी कु. थानेश्वरी साहू (दैनिक कर्मचारी) को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

इसके साथ है धान आवक गेट पास में कृषकों का फोटो अपलोड नहीं करने, रकबा समर्पण कार्य में लापरवाही बरतने पर हथबंद के समिति प्रबंधक अरूण कश्यप, संकरी के समिति प्रबंधक प्रतीक राज साहू, खैरा(निपनिया) के समिति प्रबंधक प्रताप यदु, कोयदा के समिति प्रबंधक करन दिनकार, भाटापारा के समिति प्रबंधक शिवकुमार यादव, छेछर के समिति प्रबंधक मधुकर कश्यप,समिति भवानीपुर के कम्प्यूटर आपरेटर शिवकुमार साहू सहित को नोटिस जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular