Homeword pressशहीद वीर नारायण सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प: मुख्यमंत्री सायसोनाखान...

शहीद वीर नारायण सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प: मुख्यमंत्री सायसोनाखान में 101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

महेश्वर जायसवाल। बलौदाबाजार, 10 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर आज उनकी जन्मभूमि सोनाखान देशभक्ति और विकास की नई गाथा का साक्षी बनी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके वंशजों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक है।”

101 करोड़ 44 लाख से अधिक के 119 विकास कार्यों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने सोनाखान और आसपास के क्षेत्रों के लिए कुल 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रुपये के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें—

  • 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपये के 31 कार्यों का भूमिपूजन
  • 75 करोड़ 55 लाख 5 हजार रुपये के 88 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

उन्होंने इस अवसर पर सोनाखान में विकास की गति तेज करने हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की—

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

  • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत सोनाखान में नवीन बस सेवा प्रारम्भ
  • 75 लाख रुपये की लागत से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
  • 50 लाख रुपये से सियान सदन निर्माण
  • मड़ई मेला स्थल में 20 लाख रुपये से शौचालय निर्माण
  • सोनाखान में इको-टूरिज्म विकास और सड़कों के निर्माण को बजट में शामिल करने का आश्वासन

युवा व गरीब हितों पर विशेष ध्यान

  • हम होंगे कामयाब योजना के तहत 37 युवाओं को नियुक्ति पत्र
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को चाबी वितरण
  • 5 प्रतिभावान आदिवासी छात्रों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दो वर्षों में ही जनता से किए गए अधिकांश वादों को पूरा कर चुकी है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर में नल से जल पहुंचाने का कार्य तेजी से पूरा हो रहा है।


मंच से गूंजे प्रेरक उद्गार

मुख्यमंत्री साय ने कहा,

“वीर नारायण सिंह ने अकाल के समय गरीबों को अनाज बांटा, अन्याय का डटकर सामना किया। अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें 10 दिसंबर को फांसी दे दी, लेकिन उनका आदर्श आज भी हमें गरीबों और वंचितों के लिए लड़ने की प्रेरणा देता है।”

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सोनाखान देशभर में वीरता की मिसाल है। उन्होंने बताया कि जिस तरह शहीद वीर नारायण सिंह ने जरूरतमंदों की मदद के लिए गोदाम खोलकर जनता को अनाज दिया था, उसी भावना से आज सरकार गरीबों को आवास, महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ और युवाओं को रोजगार दे रही है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने शहीद दिवस के सफल आयोजन और सोनाखान में चल रहे विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।


प्रमुख लोकार्पण कार्य

  • ग्राम ओड़ान में 2 करोड़ 40 लाख 85 हजार की रेट्रोफिटिंग नलजल योजना
  • ग्राम खरतोरा में 2 करोड़ 35 लाख 8 हजार की नलजल योजना
  • ग्राम सकरी (स) में 1 करोड़ 80 लाख 99 हजार की नलजल योजना
  • ग्राम गोरधा में 1 करोड़ 72 लाख 22 हजार की एकल नलजल योजना
  • ग्राम दतान (ख) में 1 करोड़ 61 लाख 24 हजार की रेट्रोफिटिंग नलजल योजना

प्रमुख भूमिपूजन कार्य

  • कसडोल के अर्जुनी में 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार से जोंक शीर्ष जीर्णोद्धार एवं तटबंध निर्माण
  • बलौदाबाजार में 3 करोड़ 63 लाख 35 हजार से नहर जीर्णोद्धार
  • कसडोल में 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार की लागत से स्टॉपडेम
  • पलारी के परसाडीह में 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार का स्टॉपडेम
  • लवन शाखा नहर के लाहोद में 2 करोड़ 60 लाख 87 हजार से भवन व बाउंड्रीवॉल निर्माण

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

सोनाखान में शहीद दिवस का यह आयोजन न केवल बलिदान को याद करने का अवसर बना, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की नई दिशा भी तय कर गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
87 %
2.4kmh
53 %
Tue
32 °
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular