Homeword pressसड़क पर रीलबाज़ी पड़ी भारी: कटगी में स्टंट करने वाले 26 युवक...

सड़क पर रीलबाज़ी पड़ी भारी: कटगी में स्टंट करने वाले 26 युवक दबोचे गए, 4 एफआईआर दर्ज

महेश्वर जायसवाल।बलौदाबाजार-भाटापारा। स्कूल के ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के दौरान सड़क पर खतरनाक स्टंट कर दहशत फैलाने वाले युवाओं पर कसडोल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कुल 26 युवाओं को हिरासत में लिया, जिनमें 16 नाबालिग (अवयस्क) छात्र भी शामिल हैं। पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के मामले में 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं।

क्या है पूरा मामला?

​बीती 31 जनवरी को ग्राम कटगी में शाला प्रवेश उत्सव के दौरान स्कूली छात्रों और कुछ ड्रॉप-आउट युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर चारपहिया और दोपहिया वाहनों से सड़क पर खतरनाक स्टंट किए थे। इस दौरान यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं, जिससे राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई। स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने थाना प्रभारी कसडोल को तत्काल आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वायरल वीडियो के आधार पर हुड़दंग मचाने वाले युवकों को चिन्हित किया।

पुलिसिया कार्रवाई की मुख्य बातें:

  • कुल गिरफ्तारियां: पुलिस ने 26 लोगों को पकड़ा। इसमें 10 बालिग युवक और 16 नाबालिग शामिल हैं।
  • नाबालिगों को फटकार: 16 अवयस्क बच्चों के परिजनों को थाने बुलाकर पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई और बच्चों के भविष्य को देखते हुए चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द किया।
  • कठोर कानूनी एक्शन: 10 मुख्य आरोपियों के विरुद्ध BNSS की धारा 170, 126, 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
  • वाहन जप्ती: स्टंट में इस्तेमाल की गई 2 चारपहिया गाड़ियां और 2 बाइक पुलिस ने जप्त कर ली हैं।
  • MV एक्ट: चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए मुख्य आरोपियों के नाम:

​पुलिस ने भावेश देवांगन, प्रहलाद कैवर्त, भार्गव देवांगन, पुरण चंद कैवर्त, कमलेश जायसवाल, निशांत देवांगन, पियूष देवांगन, साहिल साहू, फिरु यादव और होमेश देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस की अपील:

“युवा वर्ग ऐसे किसी भी असंवैधानिक या खतरनाक स्टंट से दूर रहें। यह न केवल आपकी जान के लिए खतरा है, बल्कि एक आपराधिक रिकॉर्ड आपके उज्जवल भविष्य को बर्बाद कर सकता है। अभिभावक भी अपने बच्चों की निगरानी करें।” — बलौदाबाजार पुलिस

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.3 ° C
24.3 °
24.3 °
95 %
4.2kmh
98 %
Wed
28 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
29 °

Most Popular