Homeword pressरक्तदान से बची महिला की जान: समाजसेवी राज सोनी ने 42वीं बार...

रक्तदान से बची महिला की जान: समाजसेवी राज सोनी ने 42वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

दिले राम सेन ।कसडोल:‘रक्तदान महादान’ के संदेश को आत्मसात करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम करने वाले कसडोल निवासी राज सोनी ने एक बार फिर जरूरतमंद की जान बचाकर मानवता का फर्ज निभाया है।

​जिला अस्पताल बलौदाबाजार के वार्ड नंबर 14 में भर्ती मरीज (भोले जायसवाल जी की पत्नी) को गंभीर स्थिति में तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के कसडोल निवासी समाजसेवी राज सोनी अस्पताल पहुंचे और सहर्ष रक्तदान किया।

​42वीं बार किया रक्तदान

उल्लेखनीय है कि यह राज सोनी का 42वां रक्तदान था। वे पिछले लंबे समय से बिना किसी स्वार्थ के जन-कल्याण के कार्यों में समर्पित हैं। क्षेत्र में जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आपातकालीन आवश्यकता होती है, राज सोनी सदैव तत्परता से सहयोग के लिए आगे आते हैं। स्थानीय निवासियों और पीड़ित परिवार ने इस त्वरित सहायता के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है।

​जरूरतमंदों के लिए बना सहारा

आज के समय में जब लोग आपाधापी की जिंदगी जी रहे हैं, ऐसे में राज सोनी जैसे समाजसेवी निस्वार्थ भाव से जीवन रक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे रक्तदान को लेकर जागरूक हों और किसी का जीवन बचाने के लिए आगे आएं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular