Homeword pressग्राम पंचायत सुकली में हर्षोल्लास के साथ मना आजादी का पर्व: सरपंच...

ग्राम पंचायत सुकली में हर्षोल्लास के साथ मना आजादी का पर्व: सरपंच ने फहराया तिरंगा

महेश्वर जायसवाल। कसडोल/गिरौदपुरी: कसडोल विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुकली में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत मुख्यालय में मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती मीना धनेश्वर खांडेकर ने आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

​खेल सामग्री का वितरण: शिक्षा के साथ खेल पर जोर

​कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री धनेश्वर खांडेकर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए एक सराहनीय पहल की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल सामग्री का वितरण किया। बच्चों को बैट, बल्ला, बॉल, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे उपकरण भेंट किए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है।

​वीर गाथाओं से युवा पीढ़ी को किया प्रेरित

​समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती मीना धनेश्वर खांडेकर ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस हमारे देश के गौरव के प्रतीक हैं। यह दिन हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।” उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं से अपील की कि वे देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को आजादी के आंदोलन की वीरतापूर्ण कहानियाँ भी सुनाई गईं।

​स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां

​स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों के मनमोहक नृत्य और गीतों ने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular