Homeword pressखुड़मुड़ी पंचायत के ग्राम दाढ़ाखार में लगभग एक वर्ष पूर्व हुई हत्या...

खुड़मुड़ी पंचायत के ग्राम दाढ़ाखार में लगभग एक वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,,,

दिले राम सेन।चुनावी रंजिश में की थी हत्या,,,

दाढ़ाखार में इतवारी राम पैकरा (55) को 7 अप्रैल 2025 को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया था, जहां 8 अप्रैल 2025 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी,,, मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें किसी ठोस वस्तु से सिर पर घातक वार किए जाने की पुष्टि हुई,,,

जांच के आधार पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई,,, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और स्वतंत्र गवाहों से पूछताछ की,, जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश पैकरा (42) ने पुरानी रंजिश और पंच चुनाव के दौरान वोट नहीं देने की बात लेकर मृतक से विवाद किया,, गाली-गलौज के दौरान आरोपी ने पास पड़े लकड़ी के डंडे से मृतक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गिर गया,, जिसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां दूसरे दिन घायल की मृत्यु हो गई,,,,,

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
84 %
4.3kmh
99 %
Sat
26 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular