Homeword pressकसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति...

कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार

महेश्वर जायसवाल। कसडोल  | 05 जनवरी 2026 कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 2 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। आवेश में आकर अपनी पत्नी की जान लेने वाले 62 वर्षीय आरोपी पति को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना 04 जनवरी 2026 की रात्रि की है। ग्राम टेमरी निवासी मोतीलाल पारधी (62 वर्ष) का अपनी पत्नी मेहतरीन पारधी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने आपा खो दिया और घर में रखे टंगिया (कुल्हाड़ी) के लकड़ी के बेठ से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण मेहतरीन पारधी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस की टीम तुरंत ग्राम टेमरी पहुँची। प्रार्थी राजेश पारधी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 103(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया गया।

  • सूक्ष्म निरीक्षण: पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
  • पूछताछ: ग्रामीणों और परिजनों से गहन पूछताछ के बाद आरोपी मोतीलाल पारधी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।
  • जुर्म कबूला: पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने आपसी झगड़े के बाद आवेश में आकर लकड़ी के बेठ से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या की है।

आरोपी को भेजा गया जेल

​पुलिस ने आरोपी मोतीलाल पारधी को आज दिनांक 05.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नोट: कसडोल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की ग्रामवासियों ने सराहना की है, जहाँ घटना के मात्र 2 घंटे के भीतर ही आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच गया

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
72 %
5.2kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular