Homeword pressअल्टीमेटम: मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 अप्रैल को जिला शिक्षा कार्यालय...

अल्टीमेटम: मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 अप्रैल को जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव करेगा सहायक शिक्षक फेडरेशन

दिले राम सेन।बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। प्रधान पाठक पदोन्नति और परीक्षा अनुमति जैसे लंबित मामलों को लेकर फेडरेशन ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि 27 अप्रैल तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो 28 अप्रैल को उग्र आंदोलन करते हुए कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

प्रशासनिक उदासीनता से आक्रोशित हैं शिक्षक

​जिला अध्यक्ष मुरीत श्रीवास ने बताया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) अपनी मांगों को लेकर कई बार जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर चुका है। बार-बार निवेदन और चर्चा के बावजूद अधिकारी की उदासीनता और बाबूओं की निरंकुशता के कारण समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। शिक्षकों का आरोप है कि जानबूझकर उनके संवैधानिक और विभागीय हकों को लटकाया जा रहा है।

घेराव की रूपरेखा और सूचना

​फेडरेशन ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए इस घेराव की पूर्व सूचना अनुविभागीय अधिकारी (SDM) और कलेक्टर को दे दी है। संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि 28 तारीख को स्थिति बिगड़ती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी।

“अधिकारियों के ठंडे रवैये ने हमें सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है। अब यह मिशन तभी रुकेगा जब हमारे शिक्षक साथियों को न्याय मिलेगा।”

मुरीत श्रीवास, जिला अध्यक्ष

संगठन ने कसी कमर, नारी शक्ति से भी अपील

​आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी ब्लॉकों में प्रचार-प्रसार तेज कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष ने पुरुष शिक्षकों के साथ-साथ नारी शक्ति से भी विशेष अपील की है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर इस मिशन को मजबूत बनाएं।

अल्टीमेटम देने में ये रहे शामिल:

कल दिए गए अल्टीमेटम के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:

  • मुरीत श्रीवास (जिला अध्यक्ष)
  • रितु मेश्राम (जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ)
  • संत कुमार साहू (ब्लॉक अध्यक्ष, बलौदा बाजार)
  • लोचन प्रसाद बांधे (ब्लॉक अध्यक्ष, पलारी)
  • राजेंद्र कुमार पैकरा (ब्लॉक अध्यक्ष, कसडोल)
  • ​इसके साथ ही आनंद कुमार धृतलहरे, धर्मेंद्र कुमार अनंत, साधराम रात्रे, भुनेश्वर प्रसाद ध्रुव, रामजी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित थे।

पदोन्नति और परीक्षा अनुमति के अधिकारों की रक्षा के लिए अब बलौदा बाजार के शिक्षक एकजुट होकर हुंकार भर रहे हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस अल्टीमेटम पर क्या संज्ञान लेता है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
34 ° C
34 °
34 °
35 %
2.7kmh
83 %
Fri
33 °
Sat
41 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
44 °

Most Popular