HomeUncategorized✨ शबरीधाम में दीपावली मिलन समारोह: पत्रकारों ने जलाए एकता और सत्य...

✨ शबरीधाम में दीपावली मिलन समारोह: पत्रकारों ने जलाए एकता और सत्य के दीप


शिवरीनारायण। धर्म, संस्कृति और अध्यात्म की पावन भूमि शबरीधाम में पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। क्षेत्र के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्यगीत एवं “अरपा पैरी के धार” गीत के मधुर स्वरों से हुआ। इसके बाद कैफेटेरिया प्रांगण स्थित श्रीराम-लक्ष्मण जी एवं शबरी माता की प्रतिमा के समक्ष 101 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव पर्व मनाया गया। दीप आराधना और आरती के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ ज्वाला के संपादक योगेश शर्मा (खरौद), नवभारत के पत्रकार सुभोध शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार संतोष अग्रवाल एवं सरोज सारथी (शिवरीनारायण), तथा जांजगीर से पत्रकार राजकुमार साहू उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

अपने स्वागत संबोधन में संतोष अग्रवाल ने कहा —

“दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि पत्रकारिता के उस उजाले का प्रतीक है जो समाज में सत्य, न्याय और चेतना का प्रकाश फैलाता है।”

मुख्य अतिथि योगेश शर्मा ने संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा —

“एक लकड़ी को तोड़ना आसान है, पर लकड़ियों का गट्ठर नहीं टूटता। उसी तरह पत्रकारों को भी एकजुट रहना चाहिए।”

सुभोध शुक्ला ने वरिष्ठ और युवा पत्रकारों से मिलजुलकर समाज और नगर के विकास में योगदान देने की बात कही।
सभा को राजकुमार साहू एवं सरोज सारथी ने भी संबोधित किया।

मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित सभी पत्रकारों से सामूहिक संकल्प दिलाया गया —

“हम, धर्म एवं अध्यात्म की इस पवित्र भूमि शिवरीनारायण के पत्रकार, सत्य, न्याय और समाजहित के मार्ग पर निष्पक्ष, निर्भीक और रचनात्मक पत्रकारिता के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।”

बलौदाबाजार एवं जांजगीर-चांपा जिलों से कुल 42 पत्रकार इस दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इनमें नवभारत से विनोद केशरवानी, हरिभूमि से मदन खांडेकर, बृजेश पटेल, बद्री आदित्य, सचिन मिश्रा, प्रतीक शुक्ला, संजय यादव, रवि शंकर कटकवार, श्याम कर्ष, सुदर्शन मानिकपुरी, भरत आदित्य, विजय टंडन, अजय जाहिरे, धनवीर जाहिरे, संतराम साहू, पप्पु यादव, विमल सारथी, बंशीलाल केवट, गौरव राय सागर, सुरेश गुनी, रिक्की कश्यप, नरेंद्र चंदेल, संजय सोनी, अभिजीत पाण्डेय, अमर केशरवानी, मिलेंद्र केशरवानी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संतोष अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में अजय केवट और अग्रेश्वर गोपाल केवट के विशेष प्रयास से आयोजित हुआ।
अंत में श्री गोपाल कैवर्त्य ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन दीपावली स्वल्पाहार और आपसी सौहार्दपूर्ण संवाद के साथ हुआ, जहाँ हंसी-खुशी और आत्मीयता का माहौल बना रहा।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
87 %
2.4kmh
53 %
Tue
32 °
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular