HomeUncategorizedस्काउट–गाइड के विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, मुख्य अतिथि के...

स्काउट–गाइड के विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव एवं नगर पंचायत कसडोल अध्यक्ष नागेश्वर साहू

बलौदाबाजार/गिरौदपुरी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित बेसिक स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को भव्य विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर 18 से 24 नवम्बर तक शासकीय प्री–मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक/बालिका छात्रावास, गिरौदपुरी में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा व राज्य सचिव जितेंद्र साहू के दिशा-निर्देश तथा जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त डॉ. संजय गुहे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव तथा नगर पंचायत कसडोल के अध्यक्ष श्री नागेश्वर साहू शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं प्रशिक्षणरत सभी प्रतिभागियों को स्काउटिंग की भावना—अनुशासन, सेवा और नेतृत्व—के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला संघ बलौदाबाजार-भाटापारा के सदस्य श्री के.आर. कैवर्त्य, श्री आर.एस. चौहान, स्थानीय संघ कसडोल उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर साहू, श्री एम.डी. मानिकपुरी, प्राचार्य पी.आर. पुरेना, पार्षद प्रतिनिधि श्री विमल वैष्णव, पूर्व पार्षद श्री गुनी राम साहू, तथा श्री अभिजीत श्रीवास उपस्थित रहे।
प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने जिला संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री रामाधार पटेल, राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट के.आर. कश्यप, एवं जिला कोषाध्यक्ष पीयूष मिश्रा भी शिविर पहुंचे।

स्काउटिंग परंपरा के अनुसार आगंतुक अतिथियों का स्कार्फ एवं बुके भेंट कर ससम्मान स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने आशीर्वचन उद्बोधन में स्काउट-गाइड आंदोलन के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम की सराहना की।

इस प्रशिक्षण शिविर में 30 स्काउटर, 20 गाइडर एवं 12 स्टाफ सहित कुल 73 प्रशिक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। कैम्प फायर कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कर्मा, ददरिया, पंथी, भांगड़ा और राउत नाचा की शानदार प्रस्तुतियां देकर वातावरण को उल्लास से भर दिया।

शिविर को सफल बनाने में शिविर संचालक श्री शंकर लाल साहू, सह–संचालिका श्रीमती पूर्णिमा भट्टाचार्य, जिला संगठन आयुक्त सूरज कसार, सहायक शिविर संचालक डॉ. जगदीश कुमार साहू, संजिव कुमार पटेल, राजेन्द्र दास मानिकपुरी, जे.आर. बारले, सुनील कुमार ब्राह्मणकर, बसंत कोसले, संतोष देवांगन, रूखमण सिंह सरदार, धात्री नायक, तथा श्रीमती सरस्वती देवांगन का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्ट : मुरीत श्रीवास, जिला मीडिया प्रभारी

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
34 ° C
34 °
34 °
35 %
2.7kmh
83 %
Fri
33 °
Sat
41 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
44 °

Most Popular