HomeUncategorizedसेमरिया में 30 नवंबर को होगा सरपंच जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति व...

सेमरिया में 30 नवंबर को होगा सरपंच जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति व आदर्श ग्राम निर्माण की दिशा में पहल — आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर ग्रामीणों में नाराज़गी

सेमरिया, बलौदाबाजार | 30 नवंबर 2025 ग्राम पंचायत सेमरिया में सामाजिक सुधार और ग्राम विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सरपंच जागरूकता अभियान” का आयोजन 30 नवंबर को दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत भवन सेमरिया में होगा। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत के सरपंच श्री वीरेन्द्र कुमार साहू की पहल पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ग्राम प्रमुखों, महिला-पुरुष शक्ति और युवाओं की व्यापक भागीदारी की अपेक्षा की गई है।

कार्यक्रम का फोकस ग्रामीण समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर होगा, जिनमें प्रमुख रूप से—
1️⃣ नशा मुक्त ग्राम – शराब व अन्य नशे से मुक्ति का संकल्प
2️⃣ आदर्श ग्राम निर्माण – शिक्षा, स्वास्थ्य और समरसता पर जोर
3️⃣ स्वच्छ ग्राम – स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता
4️⃣ महिला कमांडो गठन – महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल

ग्राम में बढ़ते नशे और अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु यह अभियान ग्रामीणों द्वारा एक बड़ी सामाजिक पहल माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब की अवैध बिक्री लगातार बढ़ने के बावजूद आबकारी विभाग कसडोल द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, शराब कोचियों द्वारा थाने व आबकारी में “मंथली” दिए जाने की बातें भी ग्रामीणों में चर्चा का विषय हैं, जिसके कारण कार्रवाई न होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि विभाग सक्रिय रहता तो गांव में नशे की समस्या इतनी नहीं बढ़ती।

सरपंच श्री वीरेन्द्र कुमार साहू ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा—
“आपका एक कदम पूरे गांव की दिशा बदल सकता है। नशा मुक्त और आदर्श ग्राम निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी है।”

उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने और नशा मुक्ति के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
89 %
4.9kmh
85 %
Tue
26 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
32 °

Most Popular