HomeUncategorizedलवन के पास भीषण सड़क हादसा : पिकअप पलटने से एक की...

लवन के पास भीषण सड़क हादसा : पिकअप पलटने से एक की मौत, 17 घायल, 5 गंभीर को सिम्स बिलासपुर रेफ़र


महेश्वर जायसवाल  । लवन (बलौदाबाजार)। तुरतुरिया कसडोल पिकनिक मनाने जा रहे कैवर्त परिवार के लोगों से भरी एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG 07 AW 4726) शनिवार को डोंगरी डीह थाना लवन क्षेत्र के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन के पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट जाने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार 30 लोगों में से 17 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त्य (55 वर्ष), पिता रामलाल निवासी ग्राम भोथीडीह, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रूप में की गई है।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए लवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को सिम्स बिलासपुर रेफ़र किया गया है।

रेफ़र किए गए घायलों के नाम —

  1. कु. प्रिया कैवर्त, पिता जोहित लाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी
  2. खिलेश कैवर्त, पिता परमेश्वर कैवर्त, उम्र 10 माह, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी
  3. श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त, पति जोहित, निवासी ग्राम भोथीडीह थाना मस्तूरी
  4. श्रीमती गंगा कैवर्त, पति परमेश्वर कैवर्त, उम्र 28 वर्ष, निवासी तरौद थाना अकलतरा
  5. नितेश कैवर्त, पिता अंगद कैवर्त, उम्र 26 वर्ष, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग ग्राम भोथीडीह, थाना मस्तूरी से पिकनिक मनाने तुरतुरिया जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक वाहन का चक्का टूट गया, जिससे चालक साखन कुमार साहू (निवासी ठाकुर देवा, थाना मस्तूरी) वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप पलट गई।

सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल पहुँचाने में ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कार्य किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
24.3 ° C
24.3 °
24.3 °
88 %
1.5kmh
100 %
Wed
24 °
Thu
22 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
28 °

Most Popular