HomeUncategorizedछत्तीसगढ़ : सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फ़ेडरेशन प्रतिनिधिमंडल की डीईओ से सौजन्य...

छत्तीसगढ़ : सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फ़ेडरेशन प्रतिनिधिमंडल की डीईओ से सौजन्य भेंट, परीक्षा अनुमति व प्रधान पाठक प्रमोशन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

दिले राम सेन।बलौदाबाज़ार, 14 नवम्बर 2026।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फ़ेडरेशन के जिलाध्यक्ष एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों सहित जिला पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आज जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महोदय से सौजन्य मुलाकात हेतु पहुँचा। इस दौरान जिले के सभी ब्लॉकों में परीक्षा अनुमति शीघ्र जारी करने तथा प्रधान पाठक प्रमोशन को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने संबंधी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में फ़ेडरेशन ने DEO साहब को बताया कि परीक्षा अनुमति लंबित रहने से शिक्षकों के शैक्षणिक दायित्वों एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर प्रभाव पड़ रहा है। वहीं प्रधान पाठक प्रमोशन कई महीनों से प्रतीक्षारत है, जिससे योग्य शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है।

चर्चा के उपरांत DEO महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा अनुमति जल्द जारी करने तथा प्रधान पाठक प्रमोशन प्रक्रिया पर शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया। फ़ेडरेशन ने DEO साहब के सकारात्मक रवैये का आभार व्यक्त किया।

आज की सौजन्य भेंट में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी —

  • जिलाध्यक्ष मुरीत श्रीवास
  • पूर्व जिलाध्यक्ष कोमल साहू
  • बलौदा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष संत कुमार साहू
  • सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राम साहू
  • पलारी ब्लॉक अध्यक्ष लोचन बांधे
  • कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पैकरा
  • पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पलारी दयाराम ध्रुव
  • तुलसी चरण जायसवाल
  • जिला पदाधिकारी पिंकी चंद्राकर मेम, रितु मेश्राम मेम, त्रिनाथ डोरा
    एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फ़ेडरेशन ने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र कार्रवाई होने से जिले के शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता और सुगमता में वृद्धि होगी

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
87 %
2.4kmh
53 %
Tue
32 °
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °

Most Popular