Homeबड़ी ख़बरेंसक्षम के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रांत की नई कार्यकारिणी घोषित: डॉ....

सक्षम के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रांत की नई कार्यकारिणी घोषित: डॉ. राजेश अवस्थी बने प्रदेश अध्यक्ष

​जोधपुर (राजस्थान)। दिव्यांगों के सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के लिए देश भर में कार्य करने वाली राष्ट्रीय सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक हाल ही में जोधपुर, राजस्थान में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। सभी 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के क्षेत्र में सक्रिय इस संगठन के अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें डॉ. राजेश अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला को प्रांत संरक्षक, श्रीमती अंजलि चावड़ा को प्रांत सचिव तथा श्री लोकनाथ सेन को प्रांत सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

​दिव्यांगजनों के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे सेवा: आलोक कुमार

अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह-सरकार्यवाह श्री आलोक कुमार जी का पाथेय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा कार्य समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े दिव्यांग व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने बल दिया कि सक्षम के कार्यकर्ताओं को सभी 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के संबंध में व्यापक जानकारी रखनी चाहिए।

​संगठन विस्तार पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और उन्हें दायित्व देना आवश्यक है, लेकिन इसके साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं के दीर्घकालिक अनुभव का लाभ लेना और उन्हें पूरा सम्मान देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”

​राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पवार ने की। अधिवेशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-सेवा प्रमुख एवं सक्षम के संपर्क अधिकारी श्री राजकुमार मटाले जी पूरे समय उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री चंद्रशेखर जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री उमेश अंधारे जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

​छत्तीसगढ़ से इस राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अनूप कुमार पाण्डेय तथा प्रांत संगठन सचिव श्री राम जी राजवाड़े ने सहभागिता की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
49 %
2kmh
0 %
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
28 °
Wed
26 °

Most Popular