Homeword pressमहात्मा गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत पिसीद में स्वच्छता का महाअभियान: महिलाओं...

महात्मा गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत पिसीद में स्वच्छता का महाअभियान: महिलाओं और ग्रामीणों ने हाथों में झाड़ू थामकर दिया ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश

दिले राम सेन।बलौदा बाजार / कसडोल: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बलौदा बाजार जिले के जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत पिसीद में जनभागीदारी और स्वच्छता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। बापू के “स्वच्छ भारत” के सपने को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से पूरे गांव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विशाल सफाई अभियान चलाया गया।

​ग्राम पंचायत की महिला सरपंच कार्तिक बंजारे के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने हाथों में झाड़ू थामकर गांव की मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों और गलियों की गहन सफाई की।

​घर-गृहस्थी से समय निकाल महिलाओं ने संभाली कमान

इस स्वच्छता अभियान की सबसे खास और प्रेरणादायक बात महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। घर के दैनिक कामकाज से समय निकालकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने न केवल गलियों को चमकाने में मुख्य भूमिका निभाई, बल्कि अन्य ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

​प्लास्टिक मुक्ति और कचरा पृथक्कीकरण का लिया संकल्प

सफाई कार्य के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया गया।

​नेतृत्व और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण

समाज और स्थानीय नेतृत्व के इस संयुक्त प्रयास की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्राम पंचायत पिसीद ने यह साबित कर दिया है कि जब नेतृत्व और जनता एक साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव निश्चित है।

​कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

स्वच्छता के इस बड़े आयोजन में सरपंच कार्तिक बंजारे, सचिव कमल दास मानिकपुरी, कबीर दास मानिकपुरी, अभय दास मानिकपुरी, प्रभात केवट, ताम्रध्वज पटेल, रोजगार सहायक शांति मानिकपुरी, पुष्पलता पटेल, दिव्या केंवट, पूर्णिमा विश्वकर्मा (सक्रिय महिला), जितेंद्र लोहार विश्वकर्मा एवं हेमदास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular