Homeword pressग्राम बरेली में कार्यक्रम के दौरान मारपीट और लूटपाट करने वाले 04...

ग्राम बरेली में कार्यक्रम के दौरान मारपीट और लूटपाट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

महेश्वर जायसवाल ।बलौदाबाजार। पुलिस चौकी गिरौदपुरी (थाना गिधौरी-टुण्डरा) ने ग्राम बरेली में कार्यक्रम देखने आए युवकों के साथ मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम कौवाताल निवासी 16 वर्षीय तरुण कुमार पटेल ने 6 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 4 सितंबर की शाम अपने दोस्तों के साथ ग्राम बरेली में एक कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान गांव के ही अभिषेक साहू, नागेश साहू और उनके साथियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों, लातों और हाथ में पहने कड़े से तरुण व उसके साथियों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जब तरुण नीचे गिर गया, तब आरोपियों ने उसकी जेब से रियलमी का मोबाइल (सिम सहित) और ₹1,500 की नकदी जबरन छीन ली।

त्वरित कार्रवाई में धरे गए आरोपी

पीड़ित की शिकायत पर चौकी गिरौदपुरी में अपराध क्रमांक 177/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दबिश देकर नामजद 04 आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद 7 सितंबर को उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  • अभिषेक साहू उर्फ ननकी (20 वर्ष), पिता रामकृष्ण, निवासी ग्राम बरेली
  • उत्पल साहू उर्फ सोनू (18 वर्ष), पिता चंद राम, निवासी ग्राम बरेली
  • गितेश साहू उर्फ धेनु (18 वर्ष), पिता स्व. धनाराम, निवासी ग्राम बरेली
  • नागेश कुमार साहू (23 वर्ष), पिता राधेश्याम, निवासी ग्राम बरेली

​पुलिस ने बताया कि मामले में सामान की जब्ती और फरार अन्य सह-आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
89 %
4.6kmh
93 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular