Homeword pressसेना और पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए 'सीने में आग' होना...

सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए ‘सीने में आग’ होना जरूरी: डीएसपी ओमप्रकाश सेन

दिले राम सेन। चांपा/कोरबा। युवाओं को देश सेवा और सरकारी नौकरी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘संकल्प’ और ‘सेन संगवारी’ संस्था द्वारा आयोजित ऑनलाइन कैरियर काउंसलिंग के द्वितीय सत्र में विशेषज्ञों ने सफलता के मंत्र साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीएसपी श्री ओमप्रकाश सेन और सेवानिवृत्त जूनियर कमांडिंग ऑफिसर (JCO) श्री संतोष कुमार वर्मा ने युवाओं को आने वाली बंपर भर्तियों और उनकी सटीक तैयारी के गुर सिखाए।

भर्तियों का बड़ा अवसर: राज्य में 2,000 और केंद्र में 40,000 पद संभावित

​डीएसपी ओमप्रकाश सेन ने युवाओं को उत्साहित करते हुए बताया कि आगामी समय में छत्तीसगढ़ पुलिस में लगभग 2,000 और केंद्रीय स्तर पर करीब 40,000 पदों पर भर्तियां आने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, लेकिन इसके लिए “स्टेप-बाय-स्टेप” लक्ष्य बनाकर तैयारी करना अनिवार्य है।

​उन्होंने पुलिस विभाग की भर्ती प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया:

  • विविध अवसर: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में कांस्टेबल, जीडी, ड्राइवर और ट्रेड्समैन जैसे पदों से करियर की शुरुआत की जा सकती है।
  • अधिकारी स्तर की भर्ती: राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) के माध्यम से उप निरीक्षक और डीएसपी, जबकि यूपीएससी (UPSC) के माध्यम से असिस्टेंट कमांडेंट और अखिल भारतीय सेवाओं में चयन का अवसर मिलता है।
  • अग्निवीर और सेना: 10वीं-12वीं के बाद सेना, नेवी और एयरफोर्स में तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर भविष्य बनाया जा सकता है।

फिजिकल फिटनेस: “पेट की मजबूती और अनुशासन ही जीत का आधार”

​रिटायर्ड जेसीओ संतोष कुमार वर्मा ने कड़े शब्दों में अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा, “यह मत सोचो कि कितने पद निकले हैं, बस यह सोचो कि उनमें से एक पद तुम्हारा है।” उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए:

  • फिजिकल स्टेमिना: दौड़ के लिए पेट (Core) की मजबूती अनिवार्य है। नियमित चिनअप्स, शॉटपुट और क्रंचेस का अभ्यास करें।
  • मेडिकल सावधानी: आंखों का विजन क्लियर होना चाहिए और शरीर में कोई रॉड (सर्जरी) नहीं होनी चाहिए। मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचें ताकि आंखों और नींद पर असर न पड़े।
  • बोनस अंक: एनसीसी (NCC) और स्काउट्स से जुड़े युवाओं को 10 अंकों का बोनस मिलता है, जो चयन में निर्णायक साबित होता है।
  • चरित्र सत्यापन: युवाओं को चेतावनी दी गई कि वे किसी भी कानूनी विवाद या एफआईआर से दूर रहें, अन्यथा चयन प्रक्रिया में बाधा आ सकती है।

मानसिक शांति और लक्ष्य पर फोकस

​कार्यक्रम के दौरान बलौदाबाजार की किरण सेन द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक अशांति तभी होती है जब लक्ष्य स्पष्ट न हो। तैयारी के दौरान विशेषज्ञों की सलाह लें और गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल का उपयोग करें।

समाज हित में ‘संकल्प’ और ‘सेन संगवारी’ की पहल

​सेन संगवारी के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद सेन ने बताया कि यह संयुक्त अभियान ग्रामीण और दूरस्थ अंचल के बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीतपाल सिंह सेन द्वारा किया गया। अंत में संकल्प के प्रदेश संयोजक लोकनाथ सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया और आगामी 25 अप्रैल को होने वाले अगले सत्र के लिए युवाओं को आमंत्रित किया।

​इस अवसर पर राजनांदगांव से बलराम श्रीवास और खैरागढ़ से तुलेश्वर सेन सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर के युवा और छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

सफलता का मूल मंत्र: “तैयारी ऐसी हो कि आराम का समय न मिले, बस सीने में सफलता की आग हो।”

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
78 %
6.1kmh
82 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °

Most Popular