Homeword pressबलौदाबाजार में नए कलेक्टर ने संभाली कमाननवपदस्थ कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने...

बलौदाबाजार में नए कलेक्टर ने संभाली कमाननवपदस्थ कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने विधिवत ग्रहण किया पदभार

महेश्वर जायसवाल
बलौदाबाजार, 28 फरवरी 2026। जिले को शनिवार को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिला जब नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी श्री शर्मा के आगमन से जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पदभार ग्रहण के दौरान जिला अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इससे पहले श्री शर्मा रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, कलेक्टर बालोद एवं कलेक्टर कोरिया के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न जिलों में उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए बलौदाबाजार जिले को सशक्त नेतृत्व मिलने की अपेक्षा है।
योजनाओं की प्रगति पर लिया जायजा
कार्यभार संभालते ही कलेक्टर श्री शर्मा ने सक्रियता दिखाते हुए अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति,
धान उठाव की स्थिति,
लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण
जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। साथ ही समयबद्ध निराकरण और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, एआर टंडन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
नए कलेक्टर के पदभार ग्रहण के साथ ही जिले में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता व प्रभावशीलता आने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
77 %
1.2kmh
95 %
Tue
23 °
Wed
22 °
Thu
22 °
Fri
21 °
Sat
27 °

Most Popular