Homeword pressगिरौदपुरी मेला 2026: सुरक्षा का अभेद्य चक्र तैयार, 968 जवानों की तैनाती...

गिरौदपुरी मेला 2026: सुरक्षा का अभेद्य चक्र तैयार, 968 जवानों की तैनाती और ‘मोबाइल ऐप’ से मिलेगी हर सुविधा

महेश्वर जायसवाल।बलौदाबाजार। आस्था के महापर्व गिरौदपुरी मेला (22 से 24 फरवरी) के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक और आधुनिक इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के नेतृत्व में संपूर्ण मेला परिसर को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है, ताकि देश-प्रदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन लाभ ले सकें।

​06 सेक्टर और 968 जवानों का ‘सुरक्षा कवच’

​मेला परिसर की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे 06 विशेष सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान 18 राजपत्रित अधिकारियों के हाथों में है।

  • कुल बल: 968 पुलिस कर्मी (जिसमें 150 महिला पुलिस बल शामिल हैं)।
  • सेक्टर-01: मुख्य मंदिर, जैतखाम और गुरु निवास जैसे अति-महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा।
  • सेक्टर-02 व 03: जन्मस्थली, अमरगुफा, छाता पहाड़ और जोंक नदी एनीकट पर पैनी नजर।
  • सेक्टर-04 से 06: यातायात, पार्किंग, पेट्रोलिंग और रिजर्व बल की मुस्तैदी।

​तकनीक का साथ: ‘गिरौदपुरी मोबाइल ऐप’ लॉन्च

​इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तकनीक का बेहतरीन उपयोग किया गया है। पुलिस द्वारा निर्मित ‘गिरौदपुरी मोबाइल ऐप’ के माध्यम से भक्तगण अपने मोबाइल पर ही पार्किंग, एम्बुलेंस, भोजन, चिकित्सा और पेयजल जैसी सुविधाओं की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

​यातायात और आपातकालीन प्रबंधन

  • स्मार्ट पार्किंग: मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 20 से अधिक पार्किंग पॉइंट्स बनाए गए हैं।
  • पेट्रोलिंग: 05 पैदल और 04 बाइक पेट्रोलिंग टीमें लगातार चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगी।
  • आपात सेवा: 24 घंटे फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीमें तैनात रहेंगी।
  • सहायता केंद्र: श्रद्धालुओं की मदद के लिए 07 पुलिस सहायता केंद्र (जैसे मड़वा चौक, महाराजी तिराहा आदि) स्थापित किए गए हैं।

सांप्रदायिक सौहार्द और शांति व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और जवान पूरी तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।” > — श्रीमती भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा

​सादे कपड़ों में ‘स्पेशल टीमें’ रखेंगी नजर

​भीड़ का फायदा उठाकर चैन स्नेचिंग या पॉकेटमारी करने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सिविल ड्रेस में विशेष पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। साथ ही, बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वाड) द्वारा भी लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
76 %
5.8kmh
88 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
32 °

Most Popular