Homeword pressस्कूली विदाई में स्टंट पड़ा भारी: कसडोल पुलिस ने जब्त किए ट्रैक्टर...

स्कूली विदाई में स्टंट पड़ा भारी: कसडोल पुलिस ने जब्त किए ट्रैक्टर और कार, 8 लोगों पर कड़ा एक्शन

महेश्वर जायसवाल। कसडोल (बलौदाबाजार)। शाला विदाई समारोह की खुशी उस वक्त कानूनी पचड़े में बदल गई, जब ग्राम छेछर में कुछ युवाओं और छात्रों द्वारा बीच सड़क पर ट्रैक्टर और ईको कार के साथ जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चालकों सहित कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला?

​बीते 6 फरवरी को ग्राम छेछर स्थित स्कूल में विदाई समारोह (Farewell) का आयोजन था। इस दौरान कुछ छात्रों और वाहन चालकों ने यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए चलते ट्रैक्टर और ईको कार पर चढ़कर खतरनाक स्टंट किए। इस उपद्रव का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस की कार्रवाई और जप्ती

​थाना प्रभारी कसडोल ने वीडियो के आधार पर पहचान कर शनिवार को कार्रवाई की:

  • गिरफ्तारी: मुख्य आरोपी चालक अमरनाथ पटेल (35 वर्ष) और आदित्य कुमार कश्यप (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
  • नाबालिगों पर कार्रवाई: स्टंट में शामिल 6 अवयस्क बालकों को उनके परिजनों और ग्राम सरपंच-पंचों की मौजूदगी में कड़ी फटकार लगाई गई। परिजनों को सख्त चेतावनी देकर बच्चों की निगरानी करने की हिदायत दी गई।
  • वाहन जप्ती: पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल किए गए 01 ट्रैक्टर और 01 ईको कार को जप्त कर लिया है।

कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज

​पकड़े गए वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और आम जनमानस की जान जोखिम में डालने के कारण 02 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। साथ ही, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी चालानी कार्रवाई की गई है।

“युवाओं से अपील: स्टंट नहीं, करियर पर ध्यान दें”

जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा ने युवाओं और पालकों से विशेष अपील की है कि वे ऐसे किसी भी असंवैधानिक या खतरनाक कृत्य का हिस्सा न बनें। यह न केवल जानलेवा हो सकता है, बल्कि आपके परिवार के लिए भी पीड़ादायक साबित होगा। अभिभावक अपने बच्चों की नियमित निगरानी करें।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
83 %
4kmh
92 %
Wed
27 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
32 °

Most Popular