Homeword pressग्राफ्टेड टमाटर की खेती से युवराज साहू को हो रहा दोगुना फायदा...

ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से युवराज साहू को हो रहा दोगुना फायदा ।  ,,,,,रोग का प्रकोप कम होने के साथ उत्पादन भी अधिक

महेश्वर जायसवाल

बलौदाबाज़ार, 26 दिसंबर 2025/ ज़िले में ग्राफ्टेड तकनीक से सब्ज़ियों की खेती में बेहतरीन परिणाम देखने को मिल रहे हैं । ज़िले के भाटापारा ब्लॉक के कृषक युवराज साहू पिता श्री रामनारायण साहू ने ग्राफ्टेड टमाटर की खेती करके एक सीजन में करीब 3 लाख प्रति एकड़ की शुद्ध लाभ प्राप्त किया है।

युवराज साहू ने बताया पहले वो परंपरागत तरीके से टमाटर की खेती करते थे, तब पौधों के सूखने की समस्या और रोग की समस्या आती थी । जिसके कारण काफ़ी नुकसान भी होता था।उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को नयी तकनीक से जोड़ने और सब्जी उत्पादन बढ़ाने की दिशा में यह प्रदर्शन सफल साबित हो रहा है। ग्राफ्टेड टमाटर में बीमारी का प्रकोप सामान्य खेती की तुलना में कम देखा गया है। साथ-साथ इसमें तीनों सीजन में उत्पादन प्राप्त होता है। कम पानी एवं मजदूरी लागत भी कम आती है। पौधे मजबूत होने से उत्पादन में सुधार हुआ है जिससे किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिल रहा है।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रति प्रदर्शन राशि रू. 30000 का अनुदान दिया जा रहा है। विभाग द्वारा जिले के 188 कृषकों का चयन कर उन्हें इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
53 %
2.3kmh
50 %
Tue
29 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular